साउथ मूवीज

Prabhas के बर्थडे पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज? Fauzi का मोस्ट अवेटेड ग्लिम्प्स हो सकता है रिलीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 7, 2026, 02:37 PM IST

Prabhas Movie Fauzi Teaser Update: प्रभास (Prabhas) के फैंस उनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म फौजी (Fauzi) से बड़ा सरप्राइज मिलने की उम्मीद एक बार फिर बढ़ गई है।

Image

फिल्म फौजी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म का मोशन पोस्टर या टीजर इस खास दिन रिलीज हो सकता है। (Image Source: Fauzi Movie)

Prabhas Movie Fauzi Teaser Update: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म फौजी (Fauzi) लंबे समय से चर्चा में है। हनु राघवपुडी (Hanu Raghavapudi) के निर्देशन में बन रही इस पीरियड वॉर एक्शन फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है। अभी हाल ही में फिल्म फौजी से प्रभास का धांसू लुक सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसका कोई ऑफिशियल वीडियो ग्लिम्प्स जारी नहीं किया है। अब इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस को खुश कर दिया है।

इस दिन रिलीज हो सकता है वीडियो ग्लिम्प्स

प्रभास की फिल्म फौजी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म फौजी को लेकर सामने आया एक नया अपडेट है। 123telugu की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल भी प्रभास के जन्मदिन पर ‘फौजी’ से किसी बड़े अपडेट की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, उस समय फैंस को सिर्फ फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर देखने को मिला था। इसके बाद से ही दर्शक फिल्म की दुनिया, प्रभास के किरदार और इसके बड़े एक्शन सीक्वेंस की झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब इस साल भी 23 अक्टूबर की तारीख पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा है कि मेकर्स इस बार फैंस को सिर्फ पोस्टर नहीं, बल्कि फिल्म का पहला वीडियो ग्लिम्प्स दे सकते हैं।

आगे बढ़ाई गई है रिलीज डेट

‘फौजी’ को लेकर उत्सुकता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। इसे पहले 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन अब फिल्म 2027 में आएगी और नई रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है। फिल्म में प्रभास के साथ इमानवी (Imanvi) फीमेल लीड रोल में हैं। इसके अलावा अनुपम खेर (Anupam Kher), जया प्रदा (Jaya Prada), मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), राहुल रविंद्रन (Rahul Ravindran) और चैत्रा जे. आचार (Chaithra J. Achar) जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आएंगे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article