साउथ मूवीज

OM Movie: Dhanush ने फैंस को कार से उतरकर दिया सरप्राइज, मिलाया हाथ... लगाया गले

साउथ अभिनेता धनुष हमेशा से ही अपनी दरियादिली के लिए जाने-जाते रहे हैं। ओम फिल्म की शूटिंग के दौरान भी धनुष ने कुछ ऐसा किया है कि लोग उनके कायल हो गए हैं।

Image

OM Movie: Dhanush ने फैंस को कार से उतरकर दिया सरप्राइज, मिलाया हाथ... लगाया गले

साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर धनुष इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ओम चैप्टर 1: उधिराम – द ब्लड वुड में व्यस्त हैं, जिसको बहुत बड़े स्तर पर शूट किया जा रहा है। फिल्म ओम चैप्टर 1: उधिराम – द ब्लड वुड की शूटिंग इन दिनों तिरुवन्नामलाई के जंगलों में चल रही है ताकि मेकर्स रियलिटी के करीब रहें। यहां धनुष के लाखों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक के लिए एक्साइटेड रहते हैं। इस फिल्म की शूटिंग के बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता है क्योंकि ये जगह शहर की भीड़ से काफी दूर है। यहां सिर्फ नैचुरल ब्यूटी है और धनुष के फैंस हैं। अगर ताजा रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ओम चैप्टर 1: उधिराम – द ब्लड वुड के सेट पर कई सारे धनुष फैंस पहुंच गए, जिन्हें एक्टर ने बड़ा सरप्राइज दिया है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Brahmastra 2: इतना बड़ा होगा Alia Bhatt का रोल, 25 दिनों तक चलेगी शूटिंग?

गाड़ी से उतरकर धनुष ने फैंस के साथ मिलाया हाथ

साउथ अभिनेता धनुष इन दिनों ओम चैप्टर 1: उधिराम – द ब्लड वुड की शूटिंग जवाधु हिल्स में कर रहे हैं, जहां उनके सैकड़ों फैंस इकट्ठे हो जाते हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ और इन फैंस को धनुष ने बड़ा सरप्राइज दिया। असल में जब वो शूटिंग से लौट रहे थे तब फैंस की भीड़ देखकर एक्टर ने फैसला लिया कि वो उनसे मिलेंगे। धनुष ने ना केवल फैंस के लिए अपनी गाड़ी रुकवायी बल्कि वो उतरकर सबसे हाथ भी मिलाने लगे। धनुष की इस दरियादिली ने लोगों का दिल जीत लिया और सभी ने उनका दिल से शुक्रिया अदा किया। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'Ramayana' में Yash के 'रावण' अवतार पर फिदा हुए Honey Singh, बांधे तारीफों के पुल

Dhanush के करियर की बड़ी एक्शन एंटरटेनर है Om

इन दिनों सभी साउथ अभिनेता बिग बजट एक्शन एंटरटेनर दे रहे हैं। इस लिस्ट में अब धनुष का नाम भी जुड़ गया है, जो अपने करियर की बिगेस्ट एक्शन फिल्म देने के लिए तैयार हैं। धनुष की ओम 16 अक्तूबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ-साथ ममूटी भी अहम रोल में दिखेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article