साउथ मूवीज

NTR-Neel Official Update: प्रशांत नील संग बनेगी जूनियर एनटीआर की जोड़ी, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

NTR-Neel Official Update: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशन प्रशांत नील (Prashanth Neel) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की अपकमिंग एक्शन ड्रामा की घोषणा अब मेकर्स द्वारा कर दी गई है। मेकर्स ने फिल्म की घोषणा करते हुए यह भी बताया कि इसकी शूटिंग किस दिन से शुरू की जाएगी।

Image

Jr NTR-Prashanth Neel

NTR-Neel Official Update: काफी लंबे समय से साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) को लेकर खबरें आ रही थी कि वो सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के साथ एक धांसू मूवी बनाने वाले हैं। इन अफवाहों को अब प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर ने सच्चाई में तब्दील कर दिया है। यह फिल्म फ्लोर जा चुकी है। इस एक्शन-ड्रामा में प्रशांत नील को जूनियर एनटीआर को डायरेक्ट करते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेक़रार हैं। मेकर्स ने फिलहाल इस मूवी का टाइटल 'एनटीआर-नील' (NTR-Neel) रखा है।

मेकर्स ने एक्स अकाउंट के जरिए प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की 'एनटीआर-नील' की घोषणा करते हुए एक पोस्ट भी साझा किया। इसमें लिखा, 'एनटीआर-नील एक धांसू फेज में इंटर करने के लिए तैयार है। मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर अब 22 अप्रैल से शूटिंग सेट पर शामिल होंगे।' इस घोषणा ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए उनकी बेताबी को भी बढ़ा दिया है। इस मूवी की शूटिंग अब मेकर्स जूनियर एनटीआर के साथ 22 अप्रैल से शुरू कर देंगे।

प्रशांत नील ने इस मूवी को लेकर अभी ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की है। यह भी खबर सामने नहीं आई है कि इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ किस एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा। जूनियर एनटीआर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय अभिनेता बॉलीवुड फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर को पहली बार ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीनस्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। फिल्म में कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आएंगी। इस मूवी का निर्देशन आयान मुखर्जी द्वारा किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रशांत नील के पास जूनियर एनटीआर की मूवी के बाद प्रभास की 'सलार 2' भी डायरेक्ट करने के लिए है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article