साउथ मूवीज

Mrunal Thakur की फोटो के साथ हुई बड़ी छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने फोटोशॉप करने वाले को लगाई जमकर फटकार

मृणाल ठाकुर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में मृणाल ठाकुर के एक किसी फैन से एकट्रेस की फोटो अपने साथ एडिट की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उस शख्स की क्लास लगा दी। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने फैंस से क्या कहा और कौन सी फोटो उनकी वायरल हो रही है।

Image

Mrunal Thakur

बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में भी अपना जादू दिखानी वाली मृणाल के सभी दीवाने हैं। फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग पर जान देते हैं। फिल्मों के अलावा मृणाल टीवी में भी काम चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक शख्स की जमकर क्लास लगाई है। बता दें एक शख्स ने मृणाल ठाकुर के साथ अपना एक वीडियो एडिट किया था जो एक्ट्रेस को पसंद नहीं आया।

बता दें मृणाल ठाकुर के किसी फैन ने दिवाली पर उनके साथ एक एडिटेड वीडियो पोस्ट किया। जिसको देखने के बाद एक्ट्रेस को काफी गुस्सा आ गया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने उस फैन को जमकर फटकार लगाई। एक्ट्रेस ने कमेंट सेक्शन में लिखा- भाई क्यों झूठी तस्सली दे रहा है खुद को। आपको लगता है आप जो कर रहे हैं उससे आप कूल बन जाएंगे।

क्लास लगाने के बाद एक्ट्रेस ने अपना कमेंट डिलीट कर दिया। फिर एक्ट्रेस ने अपने स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा-आशा है कि आप एक दिन अच्छी फिल्में एडिट करेंगे! शुभकामनाएं, शुभ दिवाली।' अब कुछ लोग एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं कि एक्ट्रेस पहले फटकार लगाती हैं फिर प्यार दिखाती हैं।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

मृणाल ठाकुर हाल ही में विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'फैमिली स्टार' में नजर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं दिखाया। वही एक्ट्रेस ने नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में कैमियो किया था। इसके अलावा, मृणाल 'पूजा मेरी जान', 'विश्वंबर' और 'सन ऑफ सरदार 2' में भी नजर आएंगी। फैंस उनकी फिल्मों का बेस्रबी से इंतजार करते हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article