साउथ मूवीज

महेश बाबू का फैन 'खलेजा' का सीन री-क्रिएट करने के लिए थिएटर में लेकर पहुंचा असली सांप, जमकर वायरल हो रही तस्वीरें

महेश बाबू की 2010 की फिल्म खलेजा शुक्रवार, 30 मई को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई। इसी दौरान से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महेश बाबू का एक फैन थिएटर सांप लेकर पहुंचा है। वो फैन एक्टर के एक सीन को री-क्रिएट करने की कोशिश कर रहा है।

Image

Mahesh Babu fan

महेश बाबू की 2010 की फिल्म खलेजा शुक्रवार, 30 मई को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई। जिसे देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी ज्यादा बढ़ गया। सोशल मीडिया पर थिएटर से कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें कोई फैन डांस करता हुआ नजर आ रहा है, तो वही कुछ चीयर कर रहे हैं तो एक फैन थिएटर के अंदर असली सांप लेकर पहुंच गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

साउथ के विजयवाड़ा में एक फैन फिल्म के एक सीन को रिक्रिएट करने के लिए थिएटर में एक असली सांप लेकर पहुंच गया। बता दें फिल्म खलेजा में महेश बाबू रेगिस्तान में सांप के साथ घूमते हुए नजर आते हैं। महेश बाबू के फैन को देखकर पहले तो लोगों को लगा कि यह नकली सांप है। जब सांप हिलने लगा तो थिएटर में बैठे लोग डर से चिल्लाने लगे।

सांप के साथ नाचता एक्टर का फैन

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही लोग थिएटर मालिक पर सवाल उठा रहे हैं। वह इंसान सांप को पकड़कर उसके साथ नाचता हुआ दिखाई दे रहा है। उसका चेहरा कपड़े से ढका हुआ था।

ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा

2010 में रिलीज हुई फिल्म खलेजा एक तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें महेश बाबू एक अलग लोग में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को निर्माता त्रिविक्रम श्रीनिवास ने निर्देशित किया है। इस फ़िल्म का निर्माण सी. अश्विनी दत्त ने वैजयंती मूवीज के बैनर तले किया था। अनुष्का शेट्टी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ रही है। उनके अलावा फिल्म में प्रकाश राज, शफी और राव रमेश भी नजर आ रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article