साउथ मूवीज

कमल हासन को कर्नाटक के मंत्री ने दी खुली चेतावनी, कहा-"माफी नहीं मांगी तो सारी फिल्में कर देंगे बैन..."

कमल हासन मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहा है। हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के समय कमल हासन ने कन्नड़ को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है, जिसके बाद सभी एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं और साथ ही कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगदागी कमल हासन से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।

Image

Kamal Haasan

कमल हासन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ठग लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस एक्टर की इस फिल्म का बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। हाल ही में कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगदागी ने कमल हासन को खुली चेतानवी दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। मंत्री ने कहा है कि अगर एक्टर कन्नड़ भाषा के बारे में अपने कमेंट के लिए माफी नहीं मांगते हैं, तो उनकी फिल्मों पर राज्य में 'बैन' लगा दिया जाएगा, जैसा कि कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) द्वारा निर्णय लिया गया है। इसी बीच केएफसीसी (कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स) के अध्यक्ष एम नरसिम्हालु ने कहा कि इग्ज़िबिटर और डिस्ट्रीब्यूटर ने निर्णय लिया है कि यदि वह माफी नहीं मांगते हैं तो वे उनकी फिल्म प्रदर्शित नहीं करेंगे।

एक्टर ने क्या बयान दिया था

हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कमल हासन ने कहा-"कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है" इस कमेंटे के बाद कन्नड़ राज्य में एक्टर के प्रति गुस्सा फैल गया और लोग एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और मांफी मांगने की मांग कर रहे हैं।

उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगदागी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चाहे कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों ना हो, जिसने कन्नड़ और कर्नाटक की जमीन और पानी के खिलाफ बोला है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हासन को माफी मांगनी होगी। अगर फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के फैसले के मुताबिक ऐसा नहीं हुआ, तो उनकी फ़िल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article