नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 04 दिसंबर को शादी रचाई थी। अब कालिदास जयराम ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड तारिणी कलिंगरायार से शादी कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार कपल ने 8 दिसंबर को त्रिशूर के गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर में अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई है। हाल ही में एक्टर ने अपनी पत्नी के साथ पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इस फोटो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं।
पहली तस्वीर आई सामने
एक्टर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "HITCHED।" खास मौके पर तारिणी ने गोल्डन कढ़ाई वाली एक लाल साड़ी पहनी है। उन्होंने हार, झुमके, चूड़ियां और एक मांग टीका से अपने लुक को पूरा किया है। दूसरी ओर कालिदास जयराम ने लाल धोती और पीले रंग के अंगवस्त्र पहने नजर आ रहे हैं।
चेन्नई में हुई थी सगाई
शादी के बाद जयराम के पिता ने कहा- "हम बहुत खुश हैं। मुझे खुशी है कि कन्नन (कालिदास) ने गुरुवायुरप्पन के सामने विवाह किया। लोग शादी में शामिल हुए उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। केरल के सभी हिस्सों से लोग आए थे। मैं वास्तव में आभारी हूं कि जिस तरह 32 साल पहले हमारी शादी (पार्वती के साथ) देखने के लिए लोग आए थे, उसी तरह वे हमारे बेटे की शादी का जश्न मनाने के लिए भी आए।" कालिदास और तारिणी ने पिछले साल चेन्नई में सगाई की थी। इस कार्यक्रम में मेघा आकाश, अपर्णा बालमुरली, सुधा कोंगारा और कई अन्य लोग शामिल हुए थे।
