UPPBPB UP Police Constable Physical Test, Result 2026 Date, Sarkari Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Police Constable Physical Test) खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड फिजिकल टेस्ट की तारीखें घोषित कर (UP Police Constable Result) दी हैं। जारी हुए नोटिफिकेशन के मुताबिक कांस्टेबल, जेल वार्डर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट 17 अगस्त से किए जाएंगे। प्रदेश के 75 जनपदों की पुलिस लाइन्स में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बीच अभ्यर्थी लगातार अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीबीपीबी इस महीने के अंत तक या फिर अगस्त के पहले सप्ताह तक कांस्टेबल के लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर सकता है। हालांकि इस नोटिस में केवल फिजिकल टेस्ट का जिक्र किया गया है। रिजल्ट से संबंधित अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
UP Police Constable Result 2026: कब हुई थी यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा
बता दें यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की 20 जून को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 23 जून 2026 तक का समय दिया गया था।
UP Police Constable Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPBPB UP Police Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
UPPBPB Constable Scorecard 2026: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकरी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
UP Police Constable Result 2026: तीन चरणों में होता है सेलेक्शन
यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाता है। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए पात्र माने जाते हैं। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स नवेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।
