Jude Anthany Joseph on Ayushmann Khurrana Movie: मलयालम फिल्ममेकर जूड एंथनी जोसेफ (Jude Anthany Joseph) ने हाल ही में एक ऐसे बॉलीवुड प्रोजेक्ट से अलग होने का खुलासा किया है, जिसे लेकर काफी उम्मीदें थीं। ये फिल्म आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ बनाई जानी थी। जूड ने बताया कि वह इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और इसकी बेसिक स्क्रिप्ट भी तैयार हो चुकी थी। कहानी में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) के लिए भी एक अहम किरदार लिखा गया था। लेकिन फिल्म की कास्टिंग को लेकर प्रोडक्शन हाउस के साथ हुई बातचीत के बाद मामला बिगड़ गया। जूड एंथनी जोसेफ को मेकर्स की एक बात इतनी खराब लगी कि उन्होंने प्रोजेक्ट से बाहर होने का फैसला कर लिया।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:सर्जरी के दौरान भी गाना नहीं भूले Sonu Nigam, मोहम्मद रफी का गाना गाते आए नजर
आयुष्मान खुराना के साथ बनने वाली थी फिल्म
डायरेक्टर जूड एंथनी जोसेफ एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह जूड एंथनी जोसेफ का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। Club FM से बात करते हुए जूड एंथनी जोसेफ ने बताया कि कई प्रोडक्शन हाउस ने उनकी कहानी के लिए संपर्क किया था, तमिल और तेलुगु समेत। लेकिन उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया क्योंकि उन्होंने इसे ‘एकदम सही बॉलीवुड फिल्म’ करार दिया। उन्होंने बताया कि 'बेसिक स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी थी। हमने प्रोडक्शन हाउस के साथ कहानी पर चर्चा भी की थी। उस वक्त कहानी में मोहनलाल सर का रोल था। वो अहम रोल था। लेकिन उन्होंने कहा पहले स्क्रीनप्ले पूरा करो। तब मैंने उनसे एक शर्त रखी। मैंने कहा स्क्रिप्ट पूरी कर सकता हूं, लेकिन मेरी शर्त ये है कि मोहनलाल सर को प्रोजेक्ट के लिए कन्फर्म किया जाए।'
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Salman Khan के घर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की मौत, मचा हड़कंप!!
इस बात से नाखुश हुए डायरेक्टर
जूड एंथनी जोसेफ को ये बात पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा, “उन्होंने जवाब दिया, ‘पहले हमें स्क्रिप्ट पसंद आनी चाहिए। उसके बाद ही हम सेकेंडरी आर्टिस्ट्स के बारे में सोचेंगे।’ जूड ने माना कि प्रोडक्शन हाउस द्वारा मोहनलाल को ‘सेकेंडरी आर्टिस्ट’ कहे जाने से वे नाखुश थे। यही वजह थी कि उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ने का फैसला किया। जूड ने बताया कि आखिरकार उन्होंने अपने वकील को मामले में शामिल किया और प्रोजेक्ट से बाहर निकल गए। अंत में उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने प्रोडक्शन हाउस से नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट भी साइन करवाया
