Sonu Nigam Viral Video: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) अपनी शानदार आवाज के लिए दुनियाभर में पहचाने जाते हैं। उनके गाने लोगों के बीच हमेशा खास जगह रखते हैं। अब फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) के सिंगर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर उनके फैंस भी काफी हैरान और खुश हैं। वीडियो में सोनू निगम अस्पताल में नजर आ रहे हैं और मुश्किल परिस्थिति के बीच भी उनका म्यूजिक के प्रति प्यार साफ दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि इस दौरान उन्होंने अचानक गाना शुरू कर दिया। सोनू का ये अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, तो चलिए जानते हैं वीडियो के पीछे का पूरा सच।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Nikita Rawal को फीमेल फैन ने किया जबरदस्ती किस, एक्ट्रेस के उड़ गए होश
सर्जरी के बीच गाया गाना
सिंगर सोनू निगम एक बार फिर से खबरों में हैं, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका एक वीडियो है। सोनू निगम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर अपने एक अनोखे म्यूजिकल पल की झलक शेयर की। उन्होंने बताया कि सर्जरी के दौरान उन्होंने डॉ. निलेश सतभाई और उनकी टीम के लिए गाया। वीडियो में सिंगर सर्जरी के बीच भी 1949 की फिल्म दुलारी का मोहम्मद रफी का गाना ‘सुहानी रात ढल चुकी’ गाते देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, 'मेरी सर्जरी के दौरान प्यारे डॉ. निलेश सतभाई और उनकी प्यारी टीम के लिए एक इम्प्रोम्प्ट्यू परफॉर्मेंस। दर्द में भी गाते हुए।' सोनू निगम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Awarapan 2 के ट्रेलर को देखकर गदगद हुए Mohit Suri, इमरान खान को लेकर कह दी बड़ी बात
सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव
सोनू निगम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोनू निगम अक्सर अपनी वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। सोनू निगम की इन वीडियो और फोटोज को काफी पसंद भी किया जाता है। सोनू निगम की नई वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
