Jr. NTR Looses Control over Crowd: साउथ के सुपर हीरो जूनियर एनटीआर( Jr. NTR) बीती रात लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में थे। जहां पर उनकी सुपरहिट फिल्म आरआरआर (
सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि जूनियर एनटीआ( Jr, NTR) र को फैंस की भीड़ ने घेर लिया है। जैसे ही एक्टर बाहर निकले लोगों में सेल्फ़ी लेने की होड लग गई। एक्टर ने भीड़ को संभालते हुए कहा कि मैं आपके साथ सेल्फ़ी जरूर लूंगा लेकिन पहले आपको शांत होना पड़ेगा, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो सिक्युरिटी आपको बाहर कर देगी। जूनियर एनटीआर की दीवानगी फैंस के बीच इस कदर है कि लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आते हैं।
इवेंट की बात करें तो आरआरआर इवेंट को बड़े लेवल पर किया गया था। जूनियर एनटीआर निर्देशक एसएस राजामौली( S.S Rajamouli) और उनके सह-कलाकार राम चरण के साथ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग और लाइव प्रदर्शन के लिए शामिल हुए। इस मौके पर तीनों का जोरदार स्वागत किया गया, खासकर जब ऑस्कर विजेता गीत नाटू नाटू हॉल में गूंज उठा यह सुनकर फैंस भी झूम गए थे। कार्यक्रम के दौरान, जूनियर एनटीआर ने अपने चाचा बालकृष्ण और राम चरण के पिता चिरंजीवी को समर्पित करते हुए कहा कि यह गीत दिग्गजों के लिए है।
