Top 7 TV News: बिग बॉस 20 में जाने के लिए तड़प रहा है ये टीवी एक्टर, अरमान मलिक ने रचाई तीसरी शादी?

Top 7 TV News: टीवी जगत में 7 अगस्त को क्या क्या हुआ है? फैंस ये जानना चाहते हैं। अनिल कपूर के शो का अपडेट आया है। इसके अलावा बिग बॉस 20 के लिए एक एक्टर ने पोस्ट किया है।

Authored by: कविताUpdated Aug 7 2026, 20:03 IST
टीवी की 7 खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

टीवी की 7 खबरें

Top 7 TV News: टीवी की दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है। स्टार्स से जुड़ी ढेर सारी खबरें आती रहती हैं और 7 अगस्त को भी टीवी जगत की खबरें काफी सारी आई हैं। एक तरफ बिग बॉस 20 के लिए एक टीवी एक्टर ने अपनी इच्छा जाहिर की है। ये एक्टर किसी भी तरह इस शो में जाना चाहता है। दूसरी तरफ अरमान मलिक के एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। दावा है कि अरमान ने तीसरी शादी कर ली है। इसके अलावा, टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? आइए आपको टॉप 7 खबरें बताते हैं।

अरमान मलिक का वीडियो वायरलImage Credit : Instagram02 / 08

अरमान मलिक का वीडियो वायरल

यूट्यूबर अरमान मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अरमान मलिक शादी के मंडप में फेरे लेते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि अरमान मलिक ने तीसरी बार शादी कर ली। हालांकि, ये वीडियो उनकी असली शादी का नहीं है।

जयती भाटिया का दीपिका कक्कड़ पर बड़ा बयानImage Credit : Instagram03 / 08

जयती भाटिया का दीपिका कक्कड़ पर बड़ा बयान

हाल ही में जयती भाटिया ने दीपिका कक्कड़ पर एक बयान दिया है। जयति भाटिया ने दीपिका को धर्म के लिए ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है और खुलासा किया है कि दीपिका बहुत ही धार्मिका इंसान हैं। उन्होंने अजमेर शरीफ में जाकर धर्म परिवर्तन किया था।

आकांक्षा चौधरी को मिले योगेश रावत के फैंस से गिफ्ट​Image Credit : Instagram04 / 08

आकांक्षा चौधरी को मिले योगेश रावत के फैंस से गिफ्ट​

आकांक्षा चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है। इस वीडियो में आकांक्षा चौधरी ने बताया कि उन्हें योगेश के फैंस की तरफ से ढेर सारे गिफ्ट्स मिले हैं। उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

इस दिन टीवी पर आएगा इंडिया के टॉप 1 प्रतिशतImage Credit : Instagram05 / 08

इस दिन टीवी पर आएगा इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत

बिग बॉस को टक्कर देने के लिए टीवी पर अनिल कपूर शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत है। ये शो स्टार प्लस पर 5 सितंबर से टेलीकास्ट होगा। शो में काफी कुछ नया देखने के लिए मिलेगा।

​प्रीति सिमोस ने कपिल शर्मा का शो छोड़ने की बताई वजह​Image Credit : Instagram06 / 08

​प्रीति सिमोस ने कपिल शर्मा का शो छोड़ने की बताई वजह​

टीवी प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने पहली बार 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि तब लोगों ने उन्हें पागल कहा था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि लंबे समय तक उनकी पहचान सिर्फ किसी की गर्लफ्रेंड और फिर एक्स-गर्लफ्रेंड बनकर रह गई थी।

बिग बॉस 20 में जाना चाहते हैं माहिर पंथी​Image Credit : Instagram07 / 08

बिग बॉस 20 में जाना चाहते हैं माहिर पंथी​

माहिर पंथी ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें माहिर पंथी ने बिग बॉस 20 के लिए अपनी इच्छा जाहिर की है। माहिर ने दावा किया है कि वह बिग बॉस में आना चाहते हैं। बस मेकर्स एक बार उन्हें अप्रोच कर लें।

शिल्पा शिंदे का वीडियो वायरल​Image Credit : Instagram08 / 08

शिल्पा शिंदे का वीडियो वायरल​

हाल ही में शिल्पा शिंदे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लॉकअप 2 खत्म होने के बाद किसी भी पार्टी में जाती नहीं दिखीं। बल्कि शिल्पा ने सीधा शेल्टर होम जाने का फैसला किया। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!