शहर

Kal Ka Mausam : बादलों के आगोश में पूरा देश, अगले 24 घंटे मूसलाधार बारिश का अलर्ट; वज्रपात-बाढ़ और लैंडस्लाइड से सतर्क

कल का मौसम कैसा रहेगा (08 अगस्त 2026) : मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान जारी करते हुए कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारी से भारी बारिश के जारी रहने के संकेत दिए हैं। खासकर, उत्तर भारतीय राज्यों में बादलों के छाए रहने और रुक-रुककर पानी बरसने का अलर्ट घोषित किया है। उधर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के पहाड़ी राज्यों में मानसूनी गतिविधियां परेशानी का सबब बनेंगी।

Image

मौसम आजकल

कल का मौसम कैसा रहेगा : देशभर में काले घने बादलों ने डेरा डाल रखा है। उत्तर भारत में मानसून ने तेजी के साथ रफ्तार पकड़ी है। पिछले कुछ घंटे से दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश रिकॉर्ड की जा रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। आईएमडी ने अगले 48 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुककर मध्यम से भारी बारिश जारी रहने का अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों पर मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा होनी की संभावना है। स्काईमेट ने समूचे पूर्वोत्तर में मानसूनी वर्षा के जारी रहने और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी व बाढ़ का खतरा जताया है। उधर, दक्षिण भारत और महाराष्ट्र एवं गुजरात के ज्यादातर भागों पर मूसलाधार वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को लगातार भारी बारिश ने से आफत खड़ी कर दी। कई इलाकों में जलभराव और भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या से लोग जूझते नजर आए। आईएमडी ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-95 अंडरपास के नीचे भारी जलभराव हो गया। महमाया फ्लाईओवर के नीचे जमा गहरे पानी में एक एंबुलेंस फंस गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बारिश के कारण दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। मेहरौली-बदरपुर रोड, आईटीओ, वजीराबाद रोड, पटेल रोड, रोहतक रोड, शंकर रोड, कीर्ति नगर, दिल्ली-जयपुर हाईवे, पीरागढ़ी और शाहीन बाग समेत कई इलाकों में वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

8 अगस्त (शनिवार) का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली°C°C
चंडीगढ़°C°C
देहरादून°C°C
शिमला°C°C
कश्मीर°C°C
लखनऊ°C°C
पटना°C°C
रांची°C°C
भोपाल°C°C
जयपुर°C°C
मुंबई°C°C
चेन्नई°C°C
कोलकाता°C°C
बेंगलुरु°C°C

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने से जोरदार बारिश हो रही है। आईएमडी ने आगामी दिनों में कई स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे के दौरान भरतपुर, अलवर, धौलपुर, जयपुर, सीकर, करौली और सवाई माधोपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। 7 से 10 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। उधर, पडोसी राज्य मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में मानसूनी बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारतीय राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण भारी बारिश दौर जारी है। आईएमडी ने अगले 24 घंटे के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप के हिस्सों पर मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। अधिकांश भागों पर बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से बाढ़ की आशंका बनी हुई है और समुद्री तूफान का अलर्ट है। उधर, पश्चिमी घाट के हिस्सों से आगे महाराष्ट्र और गुजरात के कई जिलों में अत्यधिक बारिश और बाढ़ का खतरा है। अगले कई दिनों तक मौसमी गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी मानसूनी बारिश का अलर्ट जारी है। स्काईमेट ने असम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। अत्यधिक बारिश के कारण के कारण कई नदियां उफान पर हैं और बस्तियों तक पानी पहुंच गया है,जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक रुक-रुक कर मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने का अलर्ट है।

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश

पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर शनिवार सुबह तक कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार है, जिसके प्रभाव से राज्य के दक्षिणी जिलों में शनिवार तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। आईएमडी ने मछुआरों को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट तथा उससे लगे समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है। इस दौरान कोलकाता, झाड़ग्राम, उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली और बांकुड़ा जिलों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में रविवार तक भारी वर्षा हो सकती है।

केरल में भारी बारिश

केरल में लगातार जारी भारी बारिश जारी है। आईएमडी ने राज्य के सात जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटो तक अलप्पुझा, कोट्टायम, एर्णाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, कन्नूर, कासरगोड, पत्तनमथिट्ठा, इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और 15 मिलीमीटर प्रति घंटे से अधिक की भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए ’येलो अलर्ट’ लागू है, जहां 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और 15 मिलीमीटर प्रति घंटे से कम हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article