गायक और कम्पोजर अदनान सामी ने कुछ वक्त पहले पाकिस्तानी नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता स्वीकार की और भारतीय बन गए। अब वो भारत में ही रहते हैं और गाने बनाते हैं। पाकिस्तान के कुछ लोगों को अदनान का ये फैसला पसंद नहीं आया है और वो लगातार उन्हें गद्दार कहकर पुकारते हैं। अदनान ने रजत शर्मा के शो पर इन लोगों को जवाब दिया है और बताया है कि उन्होंने किसी के साथ गद्दारी नहीं की। अदनान सामी ने बताया है कि लोग उन्हें किस बुनियाद पर पाकिस्तानी गद्दार कहते हैं? उन्होंने भारत में आकर किसी को खुफिया जानकारी तो रिवील की नहीं है। ऐसे में ये सारे दावे बेबुनियाद हैं।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Thalapathy Vijay का नहीं होगा तलाक, पत्नी Sangeetha Sornalingam ने वापस लिया केस
Adnan Sami ने बेशर्म पाकिस्तानियों को दिया जवाब
पत्रकार रजत शर्मा ने अपने शो पर अदनान सामी से पूछा कि जब पाकिस्तान के लोग उन्हें गद्दार कहते हैं तो उन्हें कैसा लगता है और वो इसका जवाब कैसे देना चाहेंगे? इस पर अदनान सामी ने कहा, "क्या बात है। इल्जाम हो तो ऐसे। वरना क्या हो? कौन गद्दार है? क्या मैंने किसी भी प्रकार की खुफिया जानकारी रिवील की है? आईएसआई वाले कैसे मुझे गद्दार बोल सकते हैं? मैं एक गायक हूं, सिंगर हूं, कलाकार हूं। पाकिस्तानी जनरल मेरे गानों को एन्जॉय करते हैं और उन पर डांस करते हैं। परवेज मुशर्रफ तो मेरे गानों पर डांस करते थे।"
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 50 साल की उम्र में भी कुंवारी क्यों हैं Saif Ali Khan की बहन Saba Pataudi? खुद किया खुलासा
Adnan Sami ने कश्मीर मुद्दे पर भी की बात
अदनान सामी ने कश्मीर मुद्दे पर भी बात की और बताया कि पाकिस्तान के जनरल्स इसे हमेशा जिंदा रखना चाहते हैं क्योंकि इससे उन्हें फायदा होता है। अदनान सामी के अनुसार, "पाकिस्तान के जनरल्स असल में कश्मीर की परेशानी को जिंदा रखना चाहते हैं। वो जिहाद के नाम पर अपनी तिजोरी भरते हैं। उन्हें विदेशों से फंडिंग आती है। अगर कश्मीर मुद्दा खत्म हो गया तो उन्हें नुकसान होगा, जिस कारण वो ये मुद्दा भड़काते रहते हैं।"
