टेक एंड गैजेट्स

Digit India's Top Appliance Awards 2026 : होम अप्लायंसेज और स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी में उत्कृष्टता का हुआ सम्मान

Digit India Top Appliance Awards 2026 के पहले संस्करण के विजेताओं का ऐलान हो चुका है। 140 से अधिक उत्पादों की 2,000 घंटे से ज्यादा टेस्टिंग के बाद विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ उत्पादों को सम्मानित किया गया।

Image

डिजिट इंडिया टॉप अप्लायंस अवार्ड

Digit India Top Appliance Awards 2026: टाइम्स नेटवर्क ने डिजिट इंडिया टॉप अप्लायंस अवार्ड 2026 के पहले संस्करण के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इन पुरस्कारों को Times Network की तरफ से पेश किया गया है। Haier पावर्ड और Oneup Trade को-पावर्ड इन पुरस्कारों के लिए LG स्ट्रैटेजिक पार्टनर, Selsmart सस्टेनेबिलिटी पार्टनर और Heights आउटडोर पार्टनर रहे।

इन पुरस्कारों के जरिये देश में उपलब्ध होम अप्लायंसेज, टेलीविजन और स्मार्ट होम उत्पादों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया है। पुरस्कारों की पात्रता स्वतंत्र रिव्यू, गहन परीक्षण और निष्पक्ष टेक्नोलॉजी पत्रकारिता के 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के आधार पर तय की गई। इस तरह Digit ने भी उन घरेलू उपकरणों के मूल्यांकन में भी अपनी विशेषज्ञता का विस्तार किया है, जो भारतीय परिवारों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। इन पुरस्कारों का मकसद ऐसे उत्पादों को पहचान देना है, जो बेहतर प्रदर्शन, नवाचार, उपयोग में आसानी और भरोसेमंद उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करते हैं।

क्या है मकसद?

Digit India Top Appliance Awards 2026 का मकसद परीक्षण-आधारित मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिये यह पहचानना है कि घरेलू उपकरणों में वास्तव में कौन-से सुधार उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी हैं। हर शॉर्टलिस्ट किए गए उत्पाद का उसकी कैटेगरी के अनुरूप विशेष मूल्यांकन पद्धति से परीक्षण किया गया। उत्पादों का आकलन केवल उनके फीचर्स के आधार पर नहीं, बल्कि वास्तविक परिस्थितियों में उनके लगातार प्रदर्शन और उनके दावों पर खरा उतरने की क्षमता के आधार पर भी किया गया।

बेहद कड़े रखे गए मानक

इस पहले संस्करण में रेफ्रिजरेटर, वैक्यूम क्लीनर, रोबोटिक फ्लोर क्लीनर, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, एयर प्यूरीफायर, माइक्रोवेव ओवन, डिशवॉशर, वाटर प्यूरीफायर, होम सिक्योरिटी प्रोडक्ट्स और टेलीविजन जैसी कई प्रमुख श्रेणियां शामिल थीं। Digit की संपादकीय टीम ने 140 से अधिक उत्पादों का 2,000 घंटे से ज्यादा समय तक परीक्षण किया और प्रत्येक उत्पाद का कम से कम 150 अलग-अलग मानकों पर मूल्यांकन किया। विभिन्न उपयोग और उत्पाद प्रकारों के अनुसार अलग-अलग उप-श्रेणियां बनाई गईं, ताकि समान श्रेणी के उत्पादों की निष्पक्ष तुलना की जा सके।

सभी पात्र उत्पादों का भारत में आधिकारिक रूप से उपलब्ध होना और Digit की टेस्ट लैब में व्यावहारिक परीक्षण से गुजरना अनिवार्य था। मूल्यांकन प्रक्रिया इस तरह तैयार की गई थी कि हर श्रेणी में निष्पक्ष तुलना हो सके और Digit के संपादकीय मानकों को पूरी तरह बनाए रखा जा सके। Digit India Top Appliance Awards 2026 के सभी विजेताओं की सूची नीचे दी गई है।

श्रेणीविजेता
सर्वश्रेष्ठ वाटर प्यूरीफायरAtomberg Intellon
सर्वश्रेष्ठ वाटर प्यूरीफायर (पैसे की पूरी कीमत)Livpure Lotier
सबसे भरोसेमंद वाटर प्यूरीफायरNative by Urban Company M2 Pro
सर्वश्रेष्ठ एयर प्यूरीफायरLG PuriCare (AS10GDBY0)
सर्वश्रेष्ठ एयर प्यूरीफायर (पैसे की पूरी कीमत)Qubo Smart R700
एयर प्यूरीफायर में डिज़ाइन इनोवेशनDyson HushJet SP01
सर्वश्रेष्ठ डिशवॉशरLG DFB335HMB
सर्वश्रेष्ठ डिशवॉशर (पैसे की पूरी कीमत)Midea MDWPF1301
सबसे भरोसेमंद डिशवॉशरBosch SMP6HMI00I
सर्वश्रेष्ठ कन्वेक्शन/ग्रिल माइक्रोवेवSamsung MC32B7382QC/TL
सर्वश्रेष्ठ कन्वेक्शन/ग्रिल माइक्रोवेव (पैसे की पूरी कीमत)LG 32L Charcoal (MJEN326UHWF)
सर्वश्रेष्ठ सोलो माइक्रोवेवLG MS3032BK 30L
सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट लॉकGodrej IoT9
सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट लॉक (पैसे की पूरी कीमत)TP-Link Tapo DL100
सर्वश्रेष्ठ वीडियो डोरबेलHikvision DS-KIS603-P
सर्वश्रेष्ठ वीडियो डोरबेल (पैसे की पूरी कीमत)Qubo Smart Video Doorbell Pro 2K
सर्वश्रेष्ठ होम सिक्योरिटी कैमरा (पैसे की पूरी कीमत)CP Plus Ezykam CP-Z45Q Wi-Fi Camera
सर्वश्रेष्ठ फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटरLG GV-K25FFGFB
सर्वश्रेष्ठ फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर (पैसे की पूरी कीमत)Haier Lumière 4-Door
सर्वश्रेष्ठ साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटरSamsung RS76CB81A312HL
सर्वश्रेष्ठ साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर (पैसे की पूरी कीमत)Toshiba GR-RS682WE-PMI(06)
सर्वश्रेष्ठ डबल डोर रेफ्रिजरेटरBosch XXL KDN86AID0I
सर्वश्रेष्ठ डबल डोर रेफ्रिजरेटर (पैसे की पूरी कीमत)Samsung RT80H51C3BHL
सबसे इनोवेटिव डबल डोर रेफ्रिजरेटरLiebherr TVPbgB 4231
सर्वश्रेष्ठ सिंगल डोर रेफ्रिजरेटरSamsung RR21H2H25BB
सर्वश्रेष्ठ सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर (पैसे की पूरी कीमत)LG GTD2156ZHSL
सर्वश्रेष्ठ 3-स्टार स्प्लिट एसीHisense AS-18TW4RXSKQ02 Inverter AC
सर्वश्रेष्ठ स्प्लिट एसी (पैसे की पूरी कीमत)Optimist SUHC48ZV
सर्वश्रेष्ठ 5-स्टार स्प्लिट एसीLG AS-Q20JWZE
सबसे बुद्धिमान एसीHaier HSA20DSD-GAI5NB-I
सर्वश्रेष्ठ रोबोटिक वैक्यूम क्लीनरDreame L50s Pro Ultra
सर्वश्रेष्ठ रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर (पैसे की पूरी कीमत)Milagrow iMap G5 Eco
सर्वश्रेष्ठ अपराइट वैक्यूम क्लीनरNuuk Ren Pro
सर्वश्रेष्ठ अपराइट वैक्यूम क्लीनर (पैसे की पूरी कीमत)Dreame Mova K10 Pro
सर्वश्रेष्ठ फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनLG FX1412A9K
सर्वश्रेष्ठ फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन (पैसे की पूरी कीमत)Bosch WGA254ISIN
सर्वश्रेष्ठ टॉप लोड वॉशिंग मशीनSamsung WA80F10B3BTL
सर्वश्रेष्ठ टॉप लोड वॉशिंग मशीन (पैसे की पूरी कीमत)Lloyd GLWT855N12CB
सर्वश्रेष्ठ सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनIntex SA90BGHG
सर्वश्रेष्ठ स्टैकेबल वॉशिंग मशीनLG WashTower (FWT1310BG)
सर्वश्रेष्ठ OLED टीवीLG OLED G6
सर्वश्रेष्ठ Mini LED टीवीHaier M92
सर्वश्रेष्ठ Mini LED टीवी (पैसे की पूरी कीमत)Lumio Vision 9
सर्वश्रेष्ठ QLED टीवीXiaomi Smart TV X Pro 75
सर्वश्रेष्ठ RGB टीवीSony Bravia 7 II
सर्वश्रेष्ठ बजट टीवीCellecor CT-55UHD4K Pro 4K
सस्टेनेबिलिटी में उत्कृष्टताSelsmart
होम एंटरटेनमेंट में उत्कृष्टताBenQ
होम नेटवर्किंग में उत्कृष्टताTP-Link
टेलीविजन श्रेणी में उत्कृष्टताXiaomi
उभरता हुआ होम एंटरटेनमेंट ब्रांडLumio
एनर्जी सॉल्यूशंस में उत्कृष्टताLivguard
कमर्शियल रेफ्रिजरेशन में उत्कृष्टताElanpro
कमर्शियल ओवन में उत्कृष्टताUnox

भरोसे का दूसरा नाम बना डिजिट

Top Appliance Awards के माध्यम से Digit का उद्देश्य उपभोक्ताओं, रिटेलर्स और पूरे अप्लायंस उद्योग के लिए एक स्वतंत्र और भरोसेमंद मानक स्थापित करना है। यह पहल उन उत्पादों के परीक्षण और मूल्यांकन पर आधारित है, जिनका सीधा प्रभाव लोगों की सुविधा, आराम, ऊर्जा की खपत और रोजमर्रा की घरेलू जिंदगी पर पड़ता है।

ये पुरस्कार Digit के उस संपादकीय सिद्धांत को भी मजबूत करते हैं कि किसी भी उत्पाद का मूल्यांकन केवल उसके फीचर्स या मार्केटिंग दावों के आधार पर नहीं, बल्कि सत्यापित प्रदर्शन और वास्तविक उपयोग के अनुभव के आधार पर होना चाहिए। यही प्रक्रिया Digit के अन्य प्रतिष्ठित अवॉर्ड कार्यक्रमों में भी अपनाई जाती है, जहां हर उत्पाद अपनी संबंधित श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करता है और विजेताओं का चयन संरचित परीक्षण तथा तुलनात्मक मूल्यांकन के आधार पर किया जाता है।

TNN Tech Desk
TNN टेक डेस्क author

देश-दुनिया में टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर हम आपको यहां देते हैं। स्मार्टफोन से लेकर गैजेट्स और बाकी तमाम जानकारी हम आपको लगातार देंगे।

और पढ़ें
End of Article