साउथ मूवीज

Thalapathy Vijay का नहीं होगा तलाक, पत्नी Sangeetha Sornalingam ने वापस लिया केस

थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने कुछ समय पहले तलाक का केस कोर्ट में फाइल किया था, जिसमें नया मोड़ आ चुका है। खबरों की मानें तो संगीता सोरनलिंगम ने ये केस वापस ले लिया है।

Image

Thalapathy Vijay का नहीं होगा तलाक, पत्नी Sangeetha Sornalingam ने वापस लिया केस

KEY HIGHLIGHTS
  • संगीता सोरनलिंगम ने वापस लिया तलाक का केस
  • टूटते-टूटते बच गया है थलापति विजय का घर
  • तृषा कृष्णन संग अफेयर के चलते रहते हैं चर्चा में

साउथ अभिनेता थलापति विजय किसी ना किसी वजह के चलते मीडिया में छाए ही रहते हैं। कभी तमिलनाडु में इलेक्शन जीतने की वजह से तो कभी अदाकारा तृषा कृष्णन संग अपनी नजदीकियों की वजह से वो लोगों का ध्यान आकर्षित करते ही रहते हैं। एक दफा फिर से वो मीडिया की खबरों का हिस्सा हैं। असल में थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने कुछ वक्त पहले उनके खिलाफ तलाक का केस किया था और ये कहा था कि विजय की हरकतों की वजह से उन्हें सामाजिक तिरस्कार का सामना करना पड़ा है। इस मामले में एक नया मोड़ आ चुका है और संगीता ने अपना केस वापस ले लिया है।

Sangeetha Sornalingam ने वापस लिया तलाक का केस

न्यूज एजेंसी एएनआई ने कुछ देर पहले ही एक ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी है कि संगीता ने अपनी तलाक की अर्जी को वापस ले लिया है और तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय से अलग होने का निर्णय बदल लिया है। क्योंकि संगीता ने अपनी तलाक की अर्जी को वापस ले लिया है, जिस कारण कोर्ट ने इस तलाक केस को बंद करने का फैसला लिया है। अब संगीता और विजय का तलाक नहीं होगा।

Trisha Krishnan-Thalapathy Vijay की नजदीकियों की है चर्चा

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थलापति विजय अपनी को-एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के काफी करीब हैं। इन दोनों की नजदीकियों की वजह से ही संगीता परेशान रहती थीं और उन्होंने तलाक का फैसला लिया था। जब थलापति विजय तमिलनाडु के सीएम बने तब भी मीडिया की लाइमलाइट संगीता की जगह तृषा कृष्णन को ही मिली थी। इसी दौरान संगीता ने विजय से अलग होने का फैसला लिया था, जो अब उन्होंने बदल दिया है। संगीता ने किन कारणों के चलते अपना फैसला बदला है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन ये खबर थलापति विजय के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article