टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने अपने ताजा इंटरव्यू में खुलासा किया है कि कपिल शर्मा से ब्रेकअप के बाद लोगों ने उन्हें केवल एक एक्स बनाकर रख दिया है, जबकि उनकी जिंदगी इससे काफी बड़ी है। प्रीति सिमोस ने बताया है कि कपिल से अलग होने के बाद हर कोई बस उन्हें एक्स-गर्लफ्रेंड के रूप में जानता है। कोई भी उनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात नहीं करता है। प्रीति सिमोस ने टीवी पर कई बड़े शोज का निर्माण किया है, जिन्होंने लोगों का खूब एंटरटेनमेंट किया है।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: "क्या मैंने पाकिस्तान की खुफिया जानकारी...", गद्दारी के आरोपों पर Adnan Sami ने तोड़ी चुप्पी
Preeti Simoes ने मीडियावालों पर भी उतारा गुस्सा
प्रीति सिमोस ने केवल आम लोगों और इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों पर ही नहीं बल्कि मीडिया पर भी गुस्सा उतारा है। प्रीति ने कहा है कि मीडिया में जब भी उनके बारे में खबर छापी जाती है तो लोग उन्हें एक्स-गर्लफ्रेंड लिखते हैं। इससे ज्यादा उनके बारे में कुछ भी नहीं लिखा जाता है, जो गलत है।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Exclusive: पत्नी गौहर पर Kushal के बयान पर Zaid Darbar ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'ये बिल्कुल नॉर्मल लगा'
प्रीति सिमोस के अनुसार, "लम्बे वक्त से मैं केवल एक्स-गर्लफ्रेंड ही बनी हुई हूं। हम दोनों ब्रेकअप के बाद अपनी-अपनी जिंदगी जीने के लिए आगे बढ़ चुके हैं लेकिन आज भी लोग मुझे केवल एक एक्स-गर्लफ्रेंड ही बुलाते हैं। मेरे काम से किसी को कोई लेना-देना नहीं है। मैं चाहें कुछ भी कर लूं लोग मुझे केवल एक्स-गर्लफ्रेंड ही बोलेंगे। मुझे नहीं लगता है कि अब ऑडियंस को इस टैग में ज्यादा इंटरेस्ट है। मीडिया का एक बड़ा हिस्सा ये समझता है कि लोग बस मेरी खबर पढ़ने के लिए इसी लिए इंटरेस्टिड होंगे क्योंकि मैं किसी की एक्स हूं जबकि ऐसा कतई नहीं है।"
बताते चलें कि प्रीत सिमोस और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद इनका ब्रेकअबप हो गया। ब्रेकअप के दौरान इनके बारे में काफी बातें बनीं और मीडिया में ये छा गए। कपिल ने कभी भी खुलकर प्रीति के चैप्टर के बारे में बात नहीं की है। वैसे आप प्रीति की बात से कितना इत्तेफाक रखते हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
