साउथ मूवीज

Jailer 2: रजनीकांत संग 2-2 हाथ करने को तैयार शाहरुख खान

SRK to shoot Jailer 2: शाहरुख खान जल्द ही रजनीकांत की जेलर 2 के लिए एक एक्शन सीन शूट करते हुए दिखाई देंगे। मेकर्स ने एक इंटेंस एक्शन सीक्वेंस के लिए कमर कस ली है।

Image

Jailer 2 के लिए एक्शन सीन शूट करेंगे Shah Rukh Khan (Image Source: Movie Posters)

KEY HIGHLIGHTS
  • जेलर 2 में होगा शाहरुख खान का कैमियो
  • रजनीकांत संग एक्शन सीन शूट करेंगे SRK
  • 5 दिनों तक चलेगी एक्शन सीन की शूटिंग

SRK to shoot Jailer 2: साल 2023 में रिलीज हुई रजनीकांत की हिट फिल्म जेलर का सीक्वल इन दिनों लगातार चर्चा में है। इस फिल्म में रजनीकांत एक दफा फिर से एक्शन अवतार में दिखेंगे, जिस कारण फैंस एक्साइटेड हैं। फैंस का एक्साइटमेंट इस कारण भी 7वें आसमान पर है क्योंकि इसमें रजनीकांत के साथ-साथ मोहनलाल और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स भी दिखाई देंगे। असल में मेकर्स ने कहानी के मुताबिक इन मेगास्टार्स को स्पेशल कैमियोज के लिए साइन किया है। खबरों की मानें तो मोहनलाल ने जेलर 2 के लिए अपनी शूटिंग पूरी कर दी है, जिसके बाद मेकर्स ने शाहरुख खान से डेट्स ली हैं। किंग खान जल्द ही जेलर 2 के लिए एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगे। (ये भी पढ़ें: किंग की शूटिंग को छोड़ मैच देखने पहुंचे Shah Rukh Khan, बेटी Suhana Khan संग किया अपनी टीम केकेआर को जमकर सपोर्ट)

Jailer 2 के लिए 5 दिन का एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगे Shah Rukh Khan

SRK in Jailer 2

जेलर 2 के लिए 5 दिन एक्श सीन्स शूट करेंगे शाहरुख खान (Image Source: Instagram)

अभिनेता शाहरुख खान पिछले कुछ समय से अपनी एक्शन एंटरटेनर किंग में व्यस्त थे। इस फिल्म के साथ उनकी बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में एंट्री करने की तैयारी कर रही हैं। फिल्म किंग से वक्त मिलते ही शाहरुख खान ने अपनी कुछ डेट्स जेलर 2 के मेकर्स को दी हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान जेलर 2 के लिए 5 दिन का एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगे, जिसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जेलर 2 में किंग खान कॉप के अवतार में दिखाई देंगे। (ये भी पढ़ें: KD The Devil: 'सरके चुनर' के चलते बढ़ी संजय दत्त-नोरा फतेही की मुश्किलें, NCW ने जारी किया समन)

शाहरुख खान के साथ-साथ कई बड़े कलाकार आएंगे मूवी में नजर

अभिनेता शाहरुख खान के साथ-साथ जेलर 2 में कई मेगास्टार्स के स्पेशल रोल होंगे। इनमें से मोहनलाल, विजय सेतुपति और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य हैं। विजय सेतुपति ने भी अपने रोल की शूटिंग पूरी कर दी है। विजय ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि वो ये मूवी केवल रजनीकांत के लिए कर रहे हैं क्योंकि वो थलाइवा के बड़े फैन हैं। वो रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहते थे जिस कारण उन्होंने ये फिल्म तुरंत ही साइन कर ली।

King Movie के साथ बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे SRK

SRK Suhana

फिल्म किंग में सुहाना खान के साथ पहली दफा दिखेंगे शाहरुख खान (Image Source: Instagram)

अगर शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी की बात की जाए तो वो साल 2026 के अंत में किंग मूवी में दिखाई देंगे। इस फिल्म को डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। पठान के बाद ये डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी फिर से साथ आ रही है, जिस कारण सभी एक्साइटेड हैं। किंग के साथ शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान को भी इंडस्ट्री में लॉन्च करेंगे। सुहाना इससे पहले नेटफ्लिक्स के चर्चित प्रोजेक्ट आर्चीज में दिखाई दी थीं। किंग खान के फैंस उन्हें और सुहाना को पर्दे पर साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article