Shah Rukh Khan-Suhana Khan: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। काफी समय से किंगखान मीडिया के कैमरों से लेकर जनता की आंखों से भी गायब थे। हालांकि अब आखिरकार फैंस को शाहरुख का दीदार हो गया। बीते दिन बॉलीवुड एक्टर अपनी आईपीएल टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे बेटी सुहाना (Suhana Khan) के साथ। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। (ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt की फिल्म 'Aakhri Sawal' की बदली रिलीज डेट, अब इस दिन संजू बाबा को परदे पर देख पाएंगे फैंस)
शाहरुख खान का नया लुक
अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग से समय निकालकर शाहरुख खान और बेटी सुहाना बीते दिन कोलकाता पहुंचे। जहां उनकी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच पंजाब किंग 11 संग था। इस दौरान शाहरुख और सुहाना अपनी टीम को जमकर सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए। हालांकि सभी का ध्यान खींचा शाहरुख के लुक ने। सॉल्ट और पेपर लुक में शाहरुख काफी स्मार्ट नजर आए। वहीं सुहाना खान ने भी टीम लोगों टी-शर्ट पहन काफी सुंदर लगीं। दोनों बाप और बेटी की जोड़ी मैच का लुफ्त मखाने खाकर उठाते हुए दिखे। जैसा की सभी को मालूम है बीते दिन मैच बारिश के कारण कैंसल हो गया था। (ये भी पढ़ें: SCOOP: 'ABCD 3' की स्क्रिप्ट पर Remo Dsouza ने शुरू किया काम, बड़े परदे लगेगा डांस का तड़का )

मैच देखने पहुंचे शाहरुख खान-सुहाना खान/फोटो क्रेडिट-ट्विटर
कब होगी फिल्म 'किंग' रिलीज?
शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'किंग' इस साल क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा बेटी सुहाना, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, रानी मुखर्जी (रुमर्ड), अनिल कपूर (रुमर्ड) और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। बता दें इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना को बड़े परदे पर लॉन्च करने जा रहे हैं, जिसके लिए जनता काफी ज्यादा उत्सुक है।
