Jailer 2 Release Date: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म जेलर 2 को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। कभी फिल्म से जुड़ा कोई वीडियो सामने आता है, तो कभी फिल्म में नए स्टार की एंट्री हो जाती है। इन सब के बाद फैंस को फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट का इंतजार था। अब मेकर्स ने फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट को लेकर अपडेट दिया है। मेकर्स ने फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म जेलर 2 कब रिलीज होने वाली है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Jailer 2 में कन्फर्म हुआ Hrithik Roshan का कैमियो, शूटिंग डेट्स हुईं लॉक
'जेलर 2' की रिलीज डेट आई सामने
एक्टर रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट है। फिल्म जेलर 2 के मेकर्स ने अभी हाल में एक वीडियो शयेर किया है, इस वीडियो में फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है। एक्टर रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 इसी साल 15 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आए। आपको बता दें कि फिल्म जेलर 2 को 12 जून 2026 को रिलीज किया जाना था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:चेन्नई पहुंचे Hrithik Roshan, रजनीकांत की 'Jailer 2' के लिए शूट करेंगे कैमियो?
नए वीडियो में दिखी स्टार्स की झलक
फिल्म जेलर 2 का नया वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट्स करते नजर आए। फिल्म जेलर 2 के इस टीजर वीडियो में स्टार्स के नए लुक देखने को मिले। फिल्म जेलर 2 से सामने आए इन स्टार्स के लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म जेलर 2 के नए टीजर और रिलीज डेट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
