साउथ मूवीज

शादीशुदा मर्द को डेट कर रही हैं Sai Pallavi !! सपनों का राजा कोई और नहीं बल्कि है ये साउथ स्टार

Is Sai Pallavi dating a married man: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) इन दिनों साउथ के एक शादीशुदा एक्टर को डेट कर रही हैं। इस खबर ने साई के फैन्स को हिलाकर रख दिया है।

Image

Sai Pallavi

Is Sai Pallavi dating a married Man: साई पल्लवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टैलेंटेड अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अब तक साउथ की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता में दिन-रात इजाफा हुआ है। इस समय साई पल्लवी को लेकर एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। साई पल्लवी इस समय अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि साई पल्लवी (Sai Pallavi) एक शादीशुदा साउथ एक्टर को डेट कर रही हैं। इस खबर ने साई पल्लवी के फैन्स को असमंजस में डाल दिया है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो साई पल्लवी एक लोकप्रिय साउथ एक्टर को डेट कर रही हैं। बताया जा रहा है कि जिस एक्टर के साथ साई पल्लवी रिलेशनशिप में हैं वो शादीशुदा है। सिनेजोश की रिपोर्ट के अनुसार साई पल्लवी का अफेयर एक शादीशुदा मर्द के साथ है और इस खबर ने सभी को चौंका दिया है। कहा जा रहा है कि शादीशुदा होने के साथ-साथ उस अभिनेता के बच्चे भी हैं। साई पल्लवी के फैन्स को यकीन नहीं हो रहा है। हालांकि साई पल्लवी ने भी अब तक इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है और ना ही अफेयर की खबर की पुष्टि की है।

वर्कफ्रंट की बात की जाए तो साई पल्लवी इस समय अपकमिंग बॉलीवुड मूवी 'रामायण' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में साई पल्लवी को पहली बार रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशक नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में साई पल्लवी को माता सीता के रोल में देखने के लिए हरकोई बेताब है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article