Ustaad Bhagat Singh Shooting Updates: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की अपकमिंग मूवी उस्ताद भगत सिंह का टीजर काफी समय पहले रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद दर्शक उत्साहित हो गए थे। उत्साद भगत सिंह के टीजर में पवन कल्याण एक निडर पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आ रहे थे। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद इसकी शूटिंग लगातार आगे बढ़ती जा रही थी, जिस कारण लोगों को लगने लगा था कि ये बंद हो गई है। हालांकि उस्ताद पवन कल्याण के मेकर्स ने न केवल फिल्म बंद होने की खबरों पर मिट्टी डाल दी है बल्कि शूटिंग अपडेट भी पवन कल्याण के फैंस के साथ शेयर की हैं।
मैत्री मूवी मेकर्स ने फिल्म उस्ताद भगत सिंह का नया पोस्टर रिलीज करते हुए बताया है, 'पावरस्टार को सेलीब्रेट करने के लिए तैयार हो जाइए... पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह न केवल लोगों को सालों साल याद रहेगी बल्कि लोग जब इसे देखेंगे तो उन्हें खूब आनंद आएगा। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।'
मेकर्स ने फिल्म उस्ताद भगत सिंह का जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें दो हाथ नजर आ रहे हैं। इससे साफ है कि उस्ताद भगत सिंह न केवल दमदार एक्शन दर्शकों के सामने पेश करेगी बल्कि इसमें दर्शकों को उम्दा कहानी भी देखने को मिलेगी। मैत्री मूवी मेकर्स बड़ी-बड़ी फिल्में बनाकर दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं। उम्मीद की जा सकती है कि जब पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह रिलीज होगी तो दर्शक इसे भी खूब एन्जॉय करेंगे। वैसे आप फिल्म उस्ताद भगत सिंह के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
