रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड सिनेमा में भी अपना जलवा बिखेर चुकी है। फैंस एक्ट्रेस को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोइन भी काफी ज्यादा तगड़ी है। एक्ट्रेस ने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड को भी कई हिट फिल्में दी है। रश्मिका अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई रहती हैं। हाल ही में बातचीत के दौरान रश्मिका ने बताया कैसे उन्होंने अपने खराब दिन से ऊपर उठकर सफलता हासिल की।
हाल ही में रश्मिका मंदाना के एक फैन ने एक्स अकाउंट पर उनसे सवाल पूछा कि “जब आप अपने जीवन के सबसे खराब समय में होती हैं तो आप क्या करती हैं... जब सब कुछ गलत हो रहा हो तो उससे कैसे निपटें??? जीने का मन नहीं है... बस खुद को बेकार महसूस कर रहा हूं। कृपया सुझाव दें।”
खुद पर बहुत गर्व होगा
इसका उत्तर देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-"आप बस सांस लें। अपने आस-पास ऐसे लोगों को रखें जिन पर आप भरोसा करते हैं। विश्वास रखें कि यह दिन बीत जाएगा और आप कल और परसों भी यही काम करें। आप बेहतर महसूस करेंगे। आपको इससे गुजरने और आगे बढ़ने के लिए खुद पर बहुत गर्व होगा।"
विजय देवरकोंडा ने ली एक्ट्रेस की फोटो
कुछ दिनों पहले रश्मिका मंदाना ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो साड़ी पहने एक सोफा में बैठी हुई नजर आ रही थी। फैंस ने इस फोटो को काफी ज्यादा पसंद किया था। वही कुछ लोगों ने कयास लगाया था कि ये फोटो विजय देवरकोंडा ने ली थी और वो उनके घर की ही फोटो है।
