साउथ मूवीज

क्या Vijay Sethupathi ने छोड़ी दी Vetri Maaran की Arasan? जानें सच्चाई

साउथ सिनेमा से विजय सेतुपति को लेकर ये खबर सामने आई थी कि उन्होंने वेत्रिमारन की अपकमिंग अरासन छोड़ दी है, जिसके बाद फैंस निराश हो गए थे। ताजा खबरों की मानें तो इनमें खबरों में सच्चाई नहीं है।

Image

क्या Vijay Sethupathi ने छोड़ी दी Vetri Maaran की Arasan? जानें सच्चाई

विजय सेतुपति ने कड़ी मेहनत और शानदार रोल्स की बदौलत तमिल सिनेमा में अपनी खास जगह बनाई है। लीड रोल हो या फिर बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में विजय के निगेटिव, दर्शकों ने उन्हें हर किरदार में पसंद किया है। मास्टर, विक्रम और जवान जैसी फिल्मों ने तो उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया है। लीड कैरेक्टर्स और निगेटिव रोल्स के साथ-साथ विजय सेतुपति के खाते में कई ऐसे किरदार भी हैं, जिनमें वो पारंपरिक काम से अलग हटकर कुछ करते दिखाई देंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: प्रग्नेंसी की वजह से Indian Idol 5 से बाहर हुई थीं Mini Mathur? Inside Details हिला देंगी दिमाग

विजय सेतुपति के खाते में एक ऐसी ही फिल्म है, जिसका नाम अरासन है। इसे साउथ के जाने-माने डायरेक्टर वेत्रिमारन बना रहे हैं। फिल्मीबीट ने कुछ दिनों पहले अपनी एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी थी कि विजय सेतुपति ने वेत्रिमारन की इस फिल्म से नाता तोड़ने का फैसला लिया क्योंकि इसकी शूटिंग लगातार आगे बढ़ती जा रही है। विजय सेतुपति को लेकर सामने आई इस खबर ने लोगों को काफी परेशान कर दिया है लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

क्या Vijay Sethupathi ने छोड़ दी है Arasan?

ईटाइम्स ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि विजय सेतुपति ने वेत्रिमारन की अरासन नहीं छोड़ी है। रिपोर्ट में बताया गया है, "मीडिया में फैल रही खबर में बिल्कुल सच्चाई नहीं है। वेत्रिमारन की फिल्म में विजय सेतुपति का अहम रोल है, जिसके लिए वो एक्साइटेड हैं। भले ही फिल्म की शूटिंग लगातार आगे बढ़ती जा रही हो लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी है।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Elvish Yadav का Tejasswi Prakash संग खत्म नहीं हुआ विवाद? यूट्यूबर ने एक्ट्रेस पर लगाया साइडलाइन करने का आरोप

जिन लोगों को विजय सेतुपति की फिल्म अरासन के बारे में नहीं पता है, उन्हें हम बता दें कि इसे वेत्रिमारन डायरेक्ट करेंगे और इसमें सिलाम्बरासन लीड रोल में दिखेंगे। सिलाम्बरासन और विजय सेतुपति दोनों ही कमाल के एक्टर्स हैं, जिस कारण दर्शक ये देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article