टीवी मसाला

प्रग्नेंसी की वजह से Indian Idol 5 से बाहर हुई थीं Mini Mathur? Inside Details हिला देंगी दिमाग

ओटीटी शो एलायंस जीतने वाली मिनी माथुर ने अपने ताजा इंटरव्यू में खुलासा किया है कि करियर में एक दफा ऐसा वक्त आया था, जब उन्हें प्रेग्नेंट होने की वजह से काम से हाथ धोना पड़ा था।

Image

प्रग्नेंसी की वजह से Indian Idol 5 से बाहर हुई थीं Mini Mathur? Inside Details हिला देंगी दिमाग

KEY HIGHLIGHTS
  • मिनी माथुर करती थीं इंडियन आइडल होस्ट
  • प्रेग्नेंसी की वजह से हाथ से निकला काम
  • अलायंस जीतकर दर्शकों के दिलों में बनाई जगह

एलायंस विनर मिनी माथुर इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में हैं। वो लगातार एक से बढ़कर एक खुलासे कर रहे हैं, जिनकी वजह से फैंस हैरान हैं। इस सिलसिले में मिनी माथुर ने एक और बड़ी बात बताई है, जो टीवी इंडस्ट्री की वो काली सच्चाई सबके सामने पेश कर रही है, जिसके बारे में किसी को पता नहीं है। मिनी माथुर ने बताया है कि टीवी इंडस्ट्री में महिलाओं को कई धरातलों पर आंका जाता है और उसके मुताबिक ही उन्हें काम मिलता है। जब वो प्रेग्नेंट थीं तब इंडियन आइडल जैसे शो से उन्हें हाथ धोना पड़ा था क्योंकि टीवी स्क्रीन एक प्रेग्नेंट वूमेन की डिमांड नहीं करती है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: लद्दाख में Gen Z के नाम पर हंगामा करने वाली लड़की पर फूटा Rupali Ganguly का गुस्सा, दी सख्त नसीहत

Mini Mathur ने Indian Idol 5 को लेकर किया बड़ा खुलासा

मिनी माथुर ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि वो इंडियन आइडल काफी समय से होस्ट कर रही थीं। जब इसका 5वां सीजन आने वाला था तब वो प्रेग्नेंट हो गईं। शो के मेकर्स को उन्होंने इसके बारे में जानकारी दी और उन्हें इससे हाथ धोना पड़ा। मिनी ने बताया है कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में मेकर्स को जानकारी दी थी क्योंकि उन्हें लगा था कि उनके काम को ध्यान में रखकर होस्ट का फैसला किया जाएगा लेकिन मेकर्स ने अलग फैसला लिया। मेकर्स नहीं चाहते थे कि वो प्रेग्नेंट औरत को स्क्रीन पर रखें, जिस कारण उन्हें ये शो छोड़ना पड़ा। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'रामायण' के बाद आलिया भट्ट संग 'Brahmastra 2' शुरू करेंगे Ranbir Kapoor, दीपिका पादुकोण की हुई एंट्री!

मिनी माथुर ने बताया है कि मेकर्स को ऐसा लग रहा था कि अगर वो स्क्रीन पर एक प्रेग्नेंट औरत को रखेंगे तो ऑडियंस उसके साथ कनेक्ट नहीं कर पाएगी। मेकर्स का ऐसा सोचना था कि स्क्रीन पर फिट और खूबसूरत लड़की ही होनी चाहिए। मिनी के अनुसार, "मेकर्स के इस फैसले से मुझे बहुत दुख हुआ था। मेकर्स ने मुझे छठे सीजन के लिए वापस बुलाया था लेकिन तब तक मेरा मन नहीं रहा और मैंने वो शो नहीं किया।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article