JR NTR in Hrithik Roshan Starrer War 2: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म वॉर 2 (War 2) में जूनियर एनटीआर की एंट्री ने इसे एक पैन इंडिया फिल्म बना दिया है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंड है। YRF की इस एक्शन-थ्रिलर को अयान मुखर्जी डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म का कुछ हिस्सा पहले ही शूट हो गया है। अब खबर सामने आ रही है कि साउथ स्टार जल्द ही फिल्म के दूसरे शेड्यूल के लिए शूटिंग पर लौटने वाले हैं। अभी जूनियर एनटीआर अपनी अपकमिंग मूवी देवरा (Devara) की शूटिंग को खत्म करने में लगे हैं। क्योंकि इस फिल्म को इसी साल अक्टूबर के महीने में रिलीज किया जाना है। देवरा के शेड्यूल को खत्म करने के बाद ही जूनियर एनटीआर फिल्म वॉर 2 की शूटिंग पर लौटने वाले हैं, यहां इसके अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
अगस्त में जूनियर एनटीआर शुरू करेंगे वॉर 2 की शूटिंग
मूवी से जुड़ी एक सोर्स ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को बताया के वॉर 2 के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग अगस्त महीने में शुरू होने वाली है। जूनियर एनटीआर 18 अगस्त को फिल्म के सेट पर दोबारा लौटेंगे। अभी उनकी डेट्स देवरा के लिए कमिटेड हैं। जिसमें वह जाह्नवी कपूर से साथ नजर आने वाले हैं।
फिल्म वॉर 2 में जूनियर एनटीआर की एंट्री के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों की हाइप दोगुनी हो गई है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म में ऋतिक और जूनियर एनटीआर एक दूसरे से भिड़ते हुए दिख सकते हैं।
