साउथ मूवीज

तलाक के बाद भी बेटे की खुशी के लिए एक साथ नजर आए धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत, तस्वीरें देख फैंस ने कहा-"शानदार पल..."

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत ( Aishwarya Rajinikanth) हाल ही में अपने बेटे की खुशी के लिए साथ नजर आए है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कपल ने 2024 में तलाक ले लिया था, लेकिन बेटे के लिए कपल फिर से एक नजर आए।

Image

Dhanush and Aishwarya Rajinikanth

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत ( Aishwarya Rajinikanth) सिनेमाजगत के बेस्ट कपल में से एक थे, लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। अब बेटे की खुशी के लिए एक्स कपल फिर से एक साथ नजर आए है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस एक्स कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

धनुष (Dhanush) और डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत ( Aishwarya Rajinikanth) बड़े बेटे यत्र की स्कूल ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तलाक लेने के बाद दोनों ने बेटे की इस कामयाबी को साथ मिलकर सेलिब्रेट किया। हाल ही में धनुष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें एक्टर अपने बेटे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में उनकी एक्स पत्नी ऐश्वर्या भी साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा-"गर्वित माता-पिता।"

कब हुआ कपल का तलाक

धनुष और ऐश्वर्या ने 2004 में शादी की थी, लेकिन 2022 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी। कानूनी कार्यवाही के बाद 27 नवंबर, 2024 को उनका तलाक फाइनल हो गया था। एक्स कपल के दो बच्चे हैं। एक का नाम यत्र और एक का नाम लिंगा।

फैंस हुए इमोशनल

एक्टर का पोस्ट देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा इमोशनल हो गए है। साथ ही पोस्ट पर कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने धनुष को बधाई देते हुए उनके बेटे की सफलता की कामना की। दूसरे ने लिखा- "धनुष अन्ना हमेशा कई लोगों के लिए रोल मॉडल हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आप दोनों को साथ देखकर खुशी हुई "

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article