साउथ मूवीज

Ilaiyaraaja की बायोपिक से सामने आया धनुष का पहला लुक, म्यूजिशियन पद्म भूषण और पद्म विभूषण से हुए थे सम्मानित

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 2, 2024, 01:33 PM IST

मशहूर संगीत उस्ताद इलैयाराजा ना केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में बहुत प्रसिद्ध है। अब जल्द ही उनकी बायोपिक बन रही है। जिसमें उनका रोल सुपरस्टार धनुष निभा रहे हैं। पहली बार धनुष किसी म्यूजिशियन का किरदार निभाने वाले है।

Image

Ilaiyaraaja

मशहूर संगीत उस्ताद इलैयाराजा ना केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में बहुत प्रसिद्ध है। अब जल्द ही उनकी बायोपिक बन रही है। जिसमें उनका रोल सुपरस्टार धनुष निभा रहे हैं। पहली बार धनुष किसी म्यूजिशियन का किरदार निभाने वाले है। हाल ही में इसी बायोपिक से धनुष का पहला लुक सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म

धनुष स्टारर इस बायोपिक की शूटिंग को लेकर नए-नए अपडेट सामने आते हैं। हाल ही में मूवीफिड ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर की है। जिसमें एक्टर का नया लुक दिख रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग 2024 के अक्तूबर में शुरू हो जाएगी। साथ ही सब सही हुआ तो 2025 तक फिल्म रिलीज भी हो जाएगी।

पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित

इस फिल्म में इलैयाराजा के म्यूजिशियन बनने तक के सफर को बड़े ही शानदार तरीके से दिखाया जाएगी। बता दे इलैयाराजा ने 7,000 से ज्यादा रचनाएं की हैं, जो 1,000 से अधिक फिल्मों में दिखाया गया। संगीतकार ने दुनिया भर में 20,000 से ज्यादा म्यूजिक कॉनसर्ट में हिस्सा लिया है। म्यूजिशियन को 2010 में पद्म भूषण और 2018 में पद्म विभूषण सहित भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था।

End of Article