साउथ मूवीज

Bigg Boss 8 Contestants Name List: ‘बिग बॉस तेलुगु 8’ में इस फेमस एक्टर की हुई एंट्री, देखें पूरी लिस्ट

Bigg Boss 8 Contestants Name List: तेलुगु बिग बॉस 8 की चर्चा बहुत ज्यादा तेज हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार इस साल भी इस शो को नागार्जुन अक्किनेनी ही होस्ट करने वाले हैं। ये शो 01 सितंबर से ऑन एयर हो चुका है। लगातार छह सीजन से नागार्जुन अक्किनेनी इस शो को होस्ट कर रहे हैं।

Image

Bigg Boss 8

Bigg Boss 8 Contestants Name List: ‘बिग बॉस’ के ओटीटी वर्जन का तीसरा सीजन हाल ही में खत्म हुआ है। अब जल्द ही बिग बॉस 18 शुरू होने वाला है। वही अब तेलुगु बिग बॉस 8 की चर्चा बहुत ज्यादा तेज हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार इस साल भी इस शो को नागार्जुन अक्किनेनी ही होस्ट करने वाले हैं। ये शो 01 सितंबर से ऑन एयर हो चुका है। लगातार छह सीजन से नागार्जुन अक्किनेनी इस शो को होस्ट कर रहे हैं। बता दें बिग बॉस तेलुगु को पहले जूनियर एनटीआर और नानी होस्ट कर चुके हैं।

इस घर के अंदर 14 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। बता दें इस शो के पहले दिन राणा दग्गुबाती , निवेथा थॉमस और निर्देशक विश्वदेव रचाकोंडा अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए इस शो में शामिल हुए थे। निर्देशक विश्वदेव रचाकोंडा की फिल्म 35: चिन्ना कथा काडू जल्द ही सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। वही नानी और प्रियंका मोहन अपनी फिल्म सारिपोधा सनिवारम का प्रमोशन करने के लिए इस शो में शामिल हुए थे।

बिग बॉस तेलुगु 8 के 14 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

  • यशमी गौड़ा - एक्टर
  • निखिल मलियाक्कल - एक्टर
  • अभय बेथिगांती - एक्टर
  • प्रेरणा कम्बम - एक्टर
  • मधु नेक्कंति - इन्फ्लुएंसर
  • शेखर बाशा - रेडियो जॉकी
  • आदित्य ओम - एक्टर
  • सोनिया अकुला - एक्टर
  • किराक सीता - एक्टर
  • नागा मणिकांता - एक्टर
  • पृथ्वीराज शेट्टी - एक्टर
  • विष्णुप्रिया भीमेनेनी - एक्टर
  • नैनिका अनासुरु - कोरियोग्राफर
  • नबील अफरीदी - इन्फ्लुएंसर

कहां देख सकते हैं ये शो

बिग बॉस तेलुगु 8 स्टारमां पर सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे आता है। इस शो को आप शनिवार और रविवार को रात 9 बजे यह डिज्नी+ हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। बिग बॉस की तरह बिग बॉस तेलुगु में भी आए दिन नई लड़ाई देखने को मिलती है, जिस कारण ये शो फैंस का पसंददीदा शो में से एक है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article