साउथ मूवीज

पद्म भूषण से सम्मानित होने के कुछ वक्त बाद अस्पताल में भर्ती हुए अजीत कुमार, सामने आई ये बड़ी वजह

Ajith Kumar Admits In Chennai Hospital Fans Gets Concerned: साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार को लेकर हाल ही में चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से चेन्नई आने के कुछ वक्त बाद वह प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इस खबर को सुनते ही फैंस के बीच खलबली मच गई है।

Image

अजित कुमार अस्पताल में हुए भर्ती

Ajith Kumar Admits In Chennai Hospital Fans Gets Concerned: साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। फिल्मी दुनिया में अपने योगदान के लिए अजीत कुमार को हाल ही में दिल्ली में पद्म भूषण से सम्मानित भी किया गया है। अजित कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ये पुरस्कार प्राप्त हुआ। सम्मानित होने केबाद अजित कुमार दिल्ली से चेन्नई वापिस लौटे हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चेन्नई लौटने के कुछ वक्त बाद ही अजित कुमार (Ajith Kumar) को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजित कुमार से जुड़ी इस खबर को सुनते ही फैंस के बीच खलबली मच गई है।

अजित कुमार (Ajith Kumar) से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि उनके पैर में हल्की सी चोट लग गई है। बीते मंगलवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर अजित कुमार को देख भीड़ उनपर टूट पड़ी थी। इस बारे में बात करते हुए अजित कुमार के करीबी ने इंडिया टुडे से कहा, "चेन्नई एयरपोर्ट पर भीड़ ने अजित कुमार को घेर लिया, उसी दौरान उनके पैर में हल्की सी चोट लग गई। इसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिससे उनकी फीजियोथेरेपी हो सके। आज शाम को एक्टर अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। उनके स्वास्थ्य के लिए चिंता करने जैसा कुछ भी नहीं है।"

बता दें कि अजित कुमार (Ajith Kumar) हाल ही में 'गुड बैड अग्ली' मूवी में नजर आए हैं, जिसे अधिक रविचंद्रन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्मी करियर के अलावा अजित कुमार रेसिंग पर भी खूब ध्यान दे रहे हैं। बेल्जियम रेस इवेंट में अजित कुमार की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article