बॉलीवुड

Exclusive: 'शाहरुख कौन हैं, मुझे नहीं पता था'... Abhijeet Bhattacharya ने सुनाए करियर के अनसुने किस्से

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 5, 2026, 10:29 PM IST

Abhijeet Bhattacharya Newsroom Dialogue: सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) का नया इंटरव्यू चर्चा में है। उन्होंने शाहरुख खान, नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और संगीत के दिग्गजों को लेकर खुलकर अपनी राय रखी, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

Image

अभिजीत भट्टाचार्य ने किए ये खुलासे

Abhijeet Bhattacharya Newsroom Dialogue: सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) इन दिनों अपने गानों से ज्यादा बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से उनके कई इंटरव्यू सामने आए हैं, जिनमें उन्होंने बॉलीवुड और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। अब एक बार फिर उनका नया इंटरव्यू चर्चा में आ गया है। बुधवार को Times Now Navbharat के Newsroom Dialogue कार्यक्रम में पहुंचे अभिजीत ने कई ऐसे मुद्दों पर अपनी राय रखी, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बातचीत के दौरान उन्होंने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तक कई बड़े नामों का जिक्र किया और बिना किसी झिझक के अपनी बात रखी।

शाहरुख खान को लेकर कही ये बात

बातचीत के दौरान अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि जब उन्होंने पहली बार शाहरुख खान के लिए गाना गाया था, तब उन्हें यह भी नहीं पता था कि शाहरुख कौन हैं। उन्होंने कहा कि यह दौर ‘बाजीगर’ (Baazigar), ‘डर’ (Darr) और दूसरी शुरुआती फिल्मों का था। अभिजीत के मुताबिक, उस समय वो सिर्फ अपने गाने और काम पर ध्यान देते थे। उन्होंने कहा, 'मुझे सिर्फ इतना पता था कि शाहरुख एक अभिनेता हैं और कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। उस समय ये अंदाजा नहीं था कि वो आगे चलकर इतने बड़े स्टार है।'

किसके साथ गाना चाहेंगे अभिजीत भट्टाचार्य?

इंटरव्यू के दौरान अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) से पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह किशोर कुमार (Kishore Kumar), लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और आशा भोसले (Asha Bhosle) में से किसके साथ गाना पसंद करेंगे। इस सवाल पर अभिजीत ने बेहद दिल छू लेने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब देना आसान नहीं है। अगर उन्हें इन तीनों महान गायकों में से किसी एक के साथ भी सिर्फ एक लाइन गाने का मौका मिल जाता, तो वह भी उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा होता। अभिजीत ने कहा कि ये तीनों संगीत की ऐसी विरासत हैं, जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता।

नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी पर भी बोले अभिजीत

बातचीत के दौरान अभिजीत भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी ने अपने काम से दिखाया कि शासन कैसे चलाया जाता है और उसी काम की वजह से उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला। वहीं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का जिक्र आने पर अभिजीत ने माहौल को हल्का करते हुए फिल्मी अंदाज में "मां मुझे अपने आंचल में छुपा ले" गाना गाया। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के काम की भी सराहना की और उनकी कार्यशैली की तारीफ करते नजर आए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article