बॉलीवुड

Ramayana Release Date: 'रामायण' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 5, 2026, 10:04 PM IST

Ramayana Release Date: फिल्म रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म रामायण की रिलीज डेट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म रामायण कब रिलीज होगी।

Image

इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म (Image Source: AI)

Ramayana Release Date: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की फिल्म रामायण (Ramayana) इस वक्त बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनी हुई है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही हर कोई फिल्म के अगले बड़े अपडेट का इंतजार कर रहा है। इसी बीच अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक ऐलान का इंतजार है, लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। तो चलिए जानते हैं कि रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण कब बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

कब रिलीज होगी 'रामायण'

यश और रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म रामायण की रिलीज डेट है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की फिल्म रामायण की रिलीज डेट अब तय हो गई है। दावा किया जा रहा है कि रामायण: पार्ट 1 (Ramayana: Part 1) दुनियाभर के सिनेमाघरों में 6 नवंबर को रिलीज की जाएगी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म रामायण की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, माना जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही रिलीज डेट के पर्दा उठा सकते हैं।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म की स्टारकास्ट भी इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता, यश रावण, सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान और रवि दुबे (Ravi Dubey) लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी और अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article