Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) को अपना विनर फाइनली मिल गया है। श्रेया कालरा (Shreya Kalra) इस शो की विनर बन गई हैं। श्रेया ने चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ का ईनाम भी अपने नाम किया है। इस शो की ट्रॉफी जीतने के साथ ही श्रेया ने शिवांगी जोशी को भी हराया है, जिन्हें टीवी की क्वीन का टैग फैंस मिला है। सोशल मीडिया पर श्रेया कालरा छाई हुई हैं। उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं, लेकिन इसी बीच अब उन कारणों की भी चर्चा हो रही है, जिस वजह से श्रेया ने शो की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। आज हम आपको ऐसे ही पांच कारण बताते हैं, जिस वजह से श्रेया कालरा शो की विनर बनी हैं? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: श्रेया कालरा की ये बातें शायद ही जानते होंगे आप
फ्रंटफूट पर रहकर खेला गेम
रियलिटी शो लॉकअप 2 में श्रेया कालरा पहले दिन से छाई रहीं। शो में श्रेया ने अपना गेम फ्रंटफूट पर रहकर खेला है। श्रेया ने डंके की चोट पर गेम में अपनी बातों रखी हैं और उनका ये अंदाज फैंस को पसंद आया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 के 10 बड़े विवाद, Akanksha Chamola ने खोला सबसे बड़ा राज तो Shilpa Shinde ने दिया घटिया बयानअकेले पूरे घर से पंगा लेकर छाई
हर गेम में एक कंटेस्टेंट ऐसा जरूर निकलता है, जिसके खिलाफ पूरा घर होता है। लॉकअप 2 में श्रेया कालरा के खिलाफ तमाम कंटेस्टेंट्स खड़े रहे थे और श्रेया ने अकेले पूरे घर से पंगा लिया, जिस वजह से वह उभरकर दिखीं।कई बार गेम पलटने में कामयाब हुईं श्रेया कालरा
श्रेया कालरा गेम पलटने में भी कई बार कामयाब रही हैं। श्रेया को एक टास्क में जेलर की तरफ से गेम पलटने के लिए कहा गया था और श्रेया ये करने में कामयाब रही थीं। शिवांगी जोशी को बेवकूफ बनाने में श्रेया कालरा को ज्यादा समय नहीं लगा था। श्रेया का ये अंदाज लोगों का दिल जीत ले गया।
shreya kalra (photo credit- instagram)
