ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हाल में एक्ट्रेस ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया है। बता दें लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस रजनीकांत संग ऑनस्क्रीन रोमांस पर चुप्पी तोड़ रही है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
लंबे समय से एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी के कारण चर्चा में बनी हुई है। ऐसी अफवाहें कि कपल का रिश्ता खराब हो गया है। कई रिपोर्ट दावा कर रही है कि कपल जल्द ही तलाक भी ले सकते हैं। इसी बीच एक पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय बच्चन ने रजनीकांत को लेकर कुछ बाते कही थी। ऐश्वर्या और रजनीकांत 2010 में रिलीज हुई तमिल फिल्म एंथिरन में नजर आए थे। इस फिल्म का नाम हिंदी में रोबोट था। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने सुपरस्टार को पूरी तरह से विनम्र बताया था। उन्होंने कहा था कि उनसे विनम्रता के सबक सीखने पर आश्चर्य हुआ था। ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा था कि-रजनी सर बहुत विनम्र हैं। उन्होंने कभी भी सेट पर बिताए जाने वाले लंबे घंटों के बारे में किसी से शिकायत नहीं की।
रजनीकांत का सिग्नेचर स्टेप
जब एक्ट्रेस ने रजनीकांत के सिग्नेचर स्टेप के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा- मैंने खुद ऐसा नहीं किया, लेकिन मैंने थलाइवर को अपनी आंखों के सामने ऐसा करते देखा। एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्हें किसके साथ रोमांस करना सही लगा। रजनीकांत के साथ या रोबोट के साथ। इस पर एक्ट्रेस ने दोनों को शक्तिशाली बताया। एक्ट्रेस ने कहा-मेरे पास चुनने के लिए बहुत सारे विकल्प थे। आदमी और मशीन दोनों ही शक्तिशाली थे। रजनीकांत जल्द ही लोकेश कनगराज की फिल्म कुली में नजर आएंगे। वही ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म पोन्नियिन सेलवन-II में नजर आईं थी।
