साउथ मूवीज

Singham Again के बाद राजामौली की इस फिल्म का हिस्सा बनेगी दुआ की मां दीपिका पादुकोण, 1000 करोड़ रुपये है इसका बजट

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी नन्ही परी की झलक दिखाई है। बता दें एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है। वही दीपिका पादुकोण को लेकर ऐसी खबर आ रही है कि एक्ट्रेस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म का हिस्सा बनने वाली है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस किस फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं।

Image

ss rajamouli

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी नन्ही परी की झलक दिखाई है। बता दें एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है। फैंस दुआ का फेस देखने का इंतजार कर रहे हैं। वही अब दीपिका पादुकोण को लेकर ऐसी खबर आ रही है कि एक्ट्रेस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म का हिस्सा बनने वाली है। राजामौली अपनी फिल्म को सुपरहिट बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। निर्माता की कोई भी ऐसी फिल्म नहीं है जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित ना हुई हो। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस किस फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं।

राजामौली और महेश बाबू अपनी फिल्म SSMB29 को लेकर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। अभी फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि राजामौली इन दिनों केन्या में घूम रहे हैं साथ ही अपनी आने वाली फिल्म के लिए बेस्ट लोकेशन देख रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार राजामौली और महेश बाबू की फिल्म SSMB29 जंगल एडवेंचर पर बेस्ड है जिस कारण उन्हें उसी हिसाब से लोकेशन की जरूरत है। अब देखना होगा कि राजामौली किस लोकेशन को फाइनल करते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अपनी जंगल एडवेंचर वाली फिल्म के लिए राजामौली किसी बेस्ट एक्ट्रेस को लेना का विचार कर रहे हैं और उनकी दिमाग में सबसे पहला नाम दीपिका पादुकोण का है। जानकारी के अनुसार राजामौली इस फिल्म के लिए इंडोनेशियन एक्ट्रेस को साइन कर चुके हैं। अब तक दीपिका पादुकोण का कास्ट फाइनल नहीं हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण ने अभी इसके लिए कुछ समय मांगा है। एक्ट्रेस हाल ही में मां बनी हैं, इसलिए तुरंत शूट नहीं शुरू करना चाहती हैं। अब देखना होगा कि एक्ट्रेस इस फिल्म के लिए हां बोलती हैं कि नहीं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article