Avika Gor Hospitalised: पॉपुलर एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। अविका को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस डेंगू (Dengue) की चपेट में आ गई हैं और उनकी तबीयत खराब बताई जा रही है। यह खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उनकी सेहत को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। आइए पूरी बात जानते हैं इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Awarapan 2 के ट्रेलर को देखकर गदगद हुए Mohit Suri, इमरान खान को लेकर कह दी बड़ी बात)
अस्पताल में भर्ती हुईं अविका गौर
बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस अविका गौर को डेंगू हो गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पति मिलिंद चांदवानी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस की तबीयत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अविका पिछले पांच दिनों से तेज बुखार से जूझ रही थीं। इसके बावजूद उन्होंने अपने काम को नहीं रोका और लगातार शूटिंग करती रहीं। मिलिंद ने बताया कि अविका को पिछले पांच दिनों से 103 से 104 डिग्री तक बुखार था। इसके बावजूद वह अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी करने पहुंचीं। उनकी तबीयत खराब होने के बावजूद उन्होंने काम पूरा किया। इसके बाद उन्हें दो दिन का ब्रेक मिला, जिसमें वह घर पर आराम करती रहीं और दवाइयां लेती रहीं। इस दौरान उन्हें काफी कमजोरी थी और ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही थीं।
मिलिंद के मुताबिक, इसके बाद अविका को एक काम के सिलसिले में दिल्ली जाना था। उन्होंने अविका को काम टालने की सलाह भी दी थी और कहा था कि प्रोड्यूसर्स उनकी स्थिति समझेंगे। लेकिन अविका नहीं चाहती थीं कि उनके कारण किसी का समय और पैसा बर्बाद हो। इसलिए वह तेज बुखार के बावजूद दिल्ली गईं और वहां एक विज्ञापन की शूटिंग की। दिल्ली से मुंबई लौटने के बाद अविका की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई, जिसमें उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अविका ने भी अस्पताल से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। तस्वीर में उनके हाथ में IV कैनुला लगा हुआ नजर आया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि प्लेटलेट्स की रिपोर्ट के अलावा उन्हें अपने नए गाने 'बुखार' की रिलीज का भी इंतजार है। उन्होंने डेंगू को लेकर लिखा, 'Dengue sucks!' अब सभी लोग अविका के ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं।
