बॉलीवुड

Exclusive: Pakistani Agent बोलकर ट्रोल करने वालों पर Adnan Sami ने तोड़ी चुप्पी

Adnan Sami Exclusive: अदनान सामी ने जूम टीवी से खास बातचीत में भारत से अपने रिश्ते और ऑनलाइन ट्रोलिंग पर बात की। उन्होंने कहा कि अब ट्रोल्स की बातों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

Image

अदनान सामी ने कही ये बात (pic credit-instagram)

Adnan Sami Exclusive: मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अदनान सामी (Adnan Sami) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। पाकिस्तान में जन्मे अदनान सामी अब भारतीय नागरिक हैं और लंबे समय से भारत में रह रहे हैं। इस बीच उन्होंने जूम टीवी (Zoom TV) से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी, भारत से रिश्ते और ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की। अदनान ने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें कई तरह की आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। हालांकि, अब वह इन बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते और ट्रोल्स को नजरअंदाज करना ही पसंद करते हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-अस्पताल में भर्ती हुईं Avika Gor, एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल)

अदनान सामी ने कही ये बात

अदनान सामी की नागरिकता भी लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही है। भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ से उन्हें लेकर अलग-अलग तरह की बातें कही जाती रही हैं। कुछ लोग उन्हें पाकिस्तानी एजेंट तक कह चुके हैं, जबकि वह कानूनी तौर पर भारतीय नागरिक हैं। ट्रोलिंग पर अदनान ने कहा कि अब उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह ट्रोल्स को जवाब देते थे, लेकिन अब उन्होंने ऐसा करना लगभग बंद कर दिया है। उनके मुताबिक, समय के साथ इस तरह की आलोचना भी काफी कम हो गई है। अदनान सामी ने कई मौकों पर यह भी कहा है कि उनका पाकिस्तानी मूल और भारतीय पहचान एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। उनका अतीत उनकी कहानी का हिस्सा है, जबकि भारत उनकी नागरिकता और वह देश है जिसे उन्होंने अपना घर चुना है।

अदनान सामी को साल 2020 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्हें कला के क्षेत्र में योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया था। साल 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया। अदनान ने बताया कि उनके लिए पद्म श्री सिर्फ एक पुरस्कार नहीं है। यह उनके पूरे संगीत सफर और अब तक किए गए काम की पहचान है। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने इस सफर में उनका बहुत साथ दिया था और इसलिए इस सम्मान के समय उनकी कमी उन्हें बहुत महसूस हुई।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article