आमिर खान इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' से सिनेमाघरों में गर्दा उठा रहे हैं। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर हो रही कमाई पर नजर आ रहा है। जल्द ही ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। इस फिल्म ने 6 दिनों के अंदर 82.40 करोड़ की कमाई कर ली है। अब आमिर खान जल्द ही रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में कैमियो करते नजर आने वाले हैं।
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' इस साल की मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर-2 से होने वाली है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान का किरदार कुली के अंतिम 15 मिनट में दिखाई देगा, जिसमें एक्टर रजनीकांत के साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे।
10-दिनों में शूट किया शेड्यूल
रजनीकांत और आमिर खान कुली में एक्शन और टकराव वाला सीक्वेंस करते हुए नजर आएंगे। आमिर खान ने कुली के लिए एक सीन के लिए 10-दिन का शूट शेड्यूल बनाया था। दोनों आइकन का सीन काफी ज्यादा एक्शन से भरपूर हाई-एनर्जी फेस-ऑफ होने वाला है।
वॉर 2 से होगा मुकाबला
कुली के लिए पहली बार रजनीकांत और निर्देशक लोकेश कनगराज ने हाथ मिलाया है। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का मुकाबला अयान मुखर्जी की फिल्म वॉर 2 से होने वाली है। जिसमें ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
