साउथ मूवीज

प्रभास की फिल्म Spirit से बड़ा अपडेट आया सामने, Sandeep Reddy Vanga ने शेयर की खास तस्वीर

प्रभास की फिल्म स्पिरिट का दर्शक बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में प्रभास डबल धमाल करने वाले हैं। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित प्रभास की फिल्म स्पिरिट 2025 में रिलीज होगी। एक्स पर संदीप रेड्डी वांगा ने एक क्लिप शेयर की है, जिसमें उन्हें प्रभास की फिल्म स्पिरिट के लिए गानों को अंतिम रूप देते हुए देखा जा सकता है।

Image

Spirit

प्रभास की फिल्म स्पिरिट का दर्शक बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में प्रभास डबल धमाल करने वाले हैं। इस फिल्म का बज काफी ज्यादा है, क्योकि इस फिल्म के निर्माता और कोई नहीं संदीप रेड्डी वांगा हैं। जिस कारण फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म में एनिमल के भी खतरनाक सीन्स दिखाए जाएंगे। हाल ही में इस से एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो फैंस को और भी ज्यादा एक्साइटेड कर रहा है। आइए जानते हैं क्या है वो अपडेट।

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित प्रभास की फिल्म स्पिरिट 2025 में रिलीज होगी। ये 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। इस फिल्म में प्रभास पुलिस के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म निर्माता ने हाल ही में इसके लिए एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। एक्स पर संदीप रेड्डी वांगा ने एक क्लिप शेयर की है, जिसमें उन्हें प्रभास की फिल्म स्पिरिट के लिए गानों को अंतिम रूप देते देखा जा सकता है। इस क्लिप को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

करीना कपूर खान और सैफ अली खान आएंगे नजर

वीडियो में हर्षवर्धन रामेश्वर भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर समझ आ रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को हिट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार संदीप रेड्डी वांगा दिसंबर 2024-जनवरी 2025 में स्पिरिट की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में करीना कपूर खान और सैफ अली खान खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं। प्रभास के साथ लीड रोल में त्रिशा कृष्णन नजर आ सकती हैं। अभी तक मेकर्स ने प्रभास के अलावा कास्ट की जानकारी नहीं दी है। अब देखना होगा कि कौन-कौन से स्टार फिल्म का हिस्सा बनते हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article