Singer Alfaaz Health Update: सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री अभी तक उबर नहीं पाई है। अब पंजाबी सिंगर अमनजोत सिंह पंवार उर्फ अल्फाज (Singer Alfaaz) घायल होने के बाद मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्फाज को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडमिट किया गया है। सिंगर और अल्फाज के खास दोस्त हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट दी है। हनी सिंह ने अस्पताल से अल्फाज की फोटो शेयर की है।
हनी सिंह (Honey Singh Post) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अल्फाज की फोटो शेयर कर लिखा, 'मेरे भाई अल्फाज पर देर रात किसी ने हमला किया है, जिसने भी ये प्लान किया है, मैं उसे छोड़ने वाला नहीं हूं। मेरी बात लिखकर रख लें। हर कोई उनके लिए दुआ करें।' वहीं, अपने दूसरे पोस्ट में हनी सिंह ने लिखा, 'मोहाली पुलिस का विशेष तौर पर शुक्रिया, जिन्होंने अल्फाज पर टैंपो ट्रेवलर से हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ लिया। अल्फाज भी अब खतरे से बाहर हैं।'

Honey Singh Post
टीम ने जारी किया आधिकारिक बयान
अल्फाज की टीम ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'मोहाली पुलिस ने विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वह रायपुर रानी का रहने वाला है। अल्फाज को विक्की ने टेम्पो से टक्कर मारी । उसके खिलाफ सोहाना पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 297, 337 और 338 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अल्फाज और ढाबे के मालिक के बीच पैसों को लेकर लड़ाई हुई थी। पुलिस के मुताबिक ढाबे से जाने के बाद चार पहिया वाहन में सवार दो से तीन लोगों ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। अल्फाज गिर गए थे तो उनके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी गई थी।
पुलिस के मुताबिक वाहन में सवार सभी आरोपी खेत की तरफ भाग गए। विक्की पंचकूला का निवासी है। अल्फाज के दोस्त ने विक्की को पहचान लिया है। पुलिस ढाबे के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला रही है। इसके अलावा पुलिस ने सिंगर का बयान दर्ज करा लिया है।
