'गड्डी विच की दोनाली सोनिए' एक अपबीट और पीपी पंजाबी ट्रैक के साथ पंजाबी पॉप सिंगर दिलप्रीत ढिल्लों और कौर बी की जोड़ी फिर से स्क्रीन शेयर करती नजर आई। दो हफ्ते पहले रिलीज हुए गाने को अब तक यूट्यूब पर 7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और गाना 23 वे नंबर पर ट्रेंडिंग में है। गाने को कप्तान ने बेहतरीन तरीके से कंपोज किया है और लिरिक्स भी कप्तान के ही हैं। फीमेल लीड में सानवी धीमन है। देसी क्रू के म्यूजिक के साथ गड्डी विच रिलीज हुआ है। गाने की स्टोरी में दिलप्रीत के स्वैग के साथ कौर बी की आवाज का मैच अप दिखेगा।
आपको बता दें कि, दिलप्रीत अपने स्वैग से यंगस्टर्स में काफी पॉपुलर रहते हैं ,इनके इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दिलप्रीत अपने पहले गाने गुंडे नं 1 के बाद से ही फैंस के बीच काफी फेमस हैं। उनके सभी गाने डीजे पर काफी पॉपुलर होता है । गड्डी विच की गाने में भी आपको दिलप्रीत का डैशिंग स्वैग दिखेगा।
गाने को फीमेल वाइस कौर बी ने दी है ,कौर बी ने 8 साल पहले पॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री की थी। कौर बी का पहला गाना फीलिंग्स सभी लवर्स की जुबान पर छा गया था। उसके बाद से ही वो अपने फैंस की फेवरेट रही हैं। कौर बी के इंस्टाग्राम पर 3.9मिलियन फॉलोअर्स है। दिलप्रीत ढिल्लों और कौर बी ने साथ में कई गाने किए हैं।इनकी जोड़ी ऑनस्क्रीन काफी जमती भी है।
