Badshah Transformation: रैपर बादशाह अपने बेस्ट रैप गानों के लिए जाने जाते हैं। फैंस उनके सभी गाने काफी ज्यादा पसंद करते हैं। गाने रिलीज होते ही झट से फेमस हो जाते हैं। वही रैपर अपने सोशल मीडिया पर एक से एक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हैं। हाल ही में बादशाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें सिंगर का कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। फैंस उनकी ये तस्वीरें काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

हनी सिंह के कारण बंद किया खाना
हाल ही में बादशाह ने अपने क्लोथिंग ब्रांड पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस की आंखें फटी की फटी रह गई और फैंस को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। तस्वीर देखकर पता चल रहा है कि बादशाह ने अपना सारा एक्स्ट्रा फैट कम कर लिया है। अब सिंगर एकदम ज्यादा फीट हो गए हैं। अब ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है और फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-'बेहद हैंडसम लग रहे हो।' दूसरे ने लिखा-'आप एपी ढिल्लों में कैसे ट्रांसफॉर्म हो गए।" तीसरे ने लिखा- "फेक लग रहा है।" चौथे यूजर ने लिखा- हनी सिंह की वापसी के डर से बादशाह ने खाना बंद कर दिया था।"
लॉकडाउन के बाद कम हो गया था स्टैमिना
बादशाह अक्सर खुद को भूखा रखते थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में सिंगर ने बताया कि उनके पास वजन कम करने के लिए बहुत सारे कारण थे। उन्हें परफॉरमेंस के कारण 120 मिनट तक स्टेज पर रहना पड़ता था, और इसके लिए उन्हें फिट रहने की जरूरत थी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद, उनमें पर्याप्त स्टैमिना नहीं था और वे 15 मिनट के भीतर ही हांफने लगते थे।
