पंजाबी

नाविका कुमार लेकर आईं नया पॉडकास्ट 'Baatein Dil Se', तीखे सवालों से दिल छू लेने वाली बातचीत तक का सफर

टाइम्स नेटवर्क ग्रुप ने अपनी एडिटर-इन-चीफ और वरिष्ठ पत्रकार नाविका कुमार के नए पॉडकास्ट शो 'बातें दिल से' के साथ पॉडकास्ट की दुनिया में कदम रख दिया है। इसके पहले एपिसोड में सतिंदर सरताज गेस्ट के रूप में दिखेंगे।

Image

Navika Kumar Batein Dil Se

दिल्ली, 30 अप्रैल, 2026 : भारत के प्रमुख मीडिया समूहों में से एक टाइम्स नेटवर्क ने पॉडकास्ट की दुनिया में कदम रखते हुए 'बातें दिल से' (Baatein Dil Se) लॉन्च किया है। इस खास पॉडकास्ट की होस्ट टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ और वरिष्ठ पत्रकार नाविका कुमार (Navika Kumar) हैं। अपनी तीखे सवालों और प्राइम-टाइम प्रेंजेटेशन के लिए जानी जाने वालीं दिग्गज पत्रकार और टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ, नाविका कुमार इस पॉडकास्ट के साथ एक रोमांचक यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं। टेलीविजन पर तीखे सवालों और दमदार डिबेट्स के लिए जाने जानी वालीं नाविका कुमार अब इस पॉडकास्ट के जरिए एक नए और अनूठे अंदाज में नजर आएंगी। (इसे भी पढ़ें: Baatein Dil Se With Navika Kumar: Satinder Sartaaj के गुरबत के दिनों ने दिया 'Sai Ve', देखें पूरा एपिसोड Times Now के YouTube चैनल पर)

डिबेट से हटकर होगी दिल की बात

वीक डेज में Times Now के 9 बजे के फ्लैगशिप प्राइम टाइम शो में अपनी तीखी और बेबाक प्रस्तुति के लिए जानी जाने वालीं नाविका कुमार 'बातें दिल से' पॉडकास्ट के जरिए एक नए सफर की शुरुआत करने जा रही हैं।। 'बातें दिल से' का उद्देश्य 'न्यू इंडिया' का निर्माण करने वाली हस्तियों के साथ सार्थक और खुली बातचीत करना है। ‘बातें दिल से’ उनके सख्त इंटरोगेशन स्टाइल से अलग हटकर सार्थक और सहज बातचीत का मंच तैयार करता है, जहां ‘न्यू इंडिया’ को आकार देने वाली आवाजों से गहराई से संवाद किया जाएगा। (इसे भी पढ़ें: 'तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते...' Raja Shivaji में रोल के लिए सलमान ने रितेश से की थी बात)

निष्पक्षता और सच्चाई पर फोकस होगा पॉडकास्ट

यह पॉडकास्ट केवल समाचारों की सुर्खियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें मेहमानों के विचारों के साथ-साथ उनके पीछे छिपे इंसान को भी समझने की कोशिश की जाएगी। इसमें समाज के प्रभावशाली लोगों, बदलाव लाने वाले लीडर्स और उभरते हुए युवाओं को आमंत्रित किया जाएगा। हालांकि इस पॉडकास्ट का फॉर्मेट भले ही अधिक सहज हो, लेकिन नाविका कुमार की पत्रकारिता की मूल भावना—जवाबदेही और संवेदनशीलता का संतुलन पूरी तरह बरकरार रहेगा।

पहले गेस्ट होंगे सतिंदर सरताज

पॉडकास्ट के पहले एपिसोड की शुरुआत बेहद खास होने जा रही है। इसके पहले मेहमान मशहूर पंजाबी गायक, कवि और सूफी कलाकार सतिंदर सरताज होंगे। सतिंदर सरताज इन दिनों आदित्य धर द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'धुरंधर 2' के गाने 'जाइए सजना' की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

कब और कहां देखें?

इस नए प्रयास के साथ नाविका कुमार टीवी से आगे बढ़कर एक ऐसे मंच को अपना रही हैं, जो समय, विचार और ईमानदार संवाद को महत्व देता है। ‘बातें दिल से’ अपने श्रोताओं को दिल को छू लेने वाली और गहराई से जुड़ने वाली बातचीत का अनुभव देने का वादा करता है। सतिंदर सरताज के साथ पहला एपिसोड 30 अप्रैल को शाम 7 बजे Times Now के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article