Raja Shivaji: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म राजा शिवाजी का ट्रेलर आउट हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। राजा शिवाजी कल यानी 1 मई को रिलीज होने वाली है। बता दें कि फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करने वाले हैं। इस बीच रितेश देशमुख ने सलमान खान को लेकर बड़ी बात कह दी है। (ये भी पढ़ें-Raja Shivaji ने चंद घंटों में बेच डाले 40 हजार टिकिट, बम्पर ओपनिंग पक्की)

राजा शिवाजी में रोल के लिए सलमान ने रितेश से की थी बात (pic credit- raja shivaji poster)
सलमान खान ने कही थी ये बात
अभिनेता और फिल्ममेकर रितेश देशमुख अपनी फिल्म राजा शिवाजी के साथ इस बार महाराष्ट्र दिवस पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म 1 मई को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर और बोमन ईरानी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सलमान खान भी फिल्म में स्पेशल रोल में होंगे। फिल्म की रिलीज से पहले रितेश देशमुख ने सलमान खान की फिल्म में शामिल होने की कहानी बताई। उन्होंने कहा कि 'लाई भारी' और वेद के बाद अब राजा शिवाजी में सलमान खुद उनसे जुड़ने के लिए काफी उत्सुक थे। रितेश ने बताया, 'न्यू ईयर पर हम साथ थे। सलमान ने मुझसे पूछा कि फिल्म कब शुरू हो रही है। मैंने कहा इस महीने। उन्होंने तुरंत पूछा 'मेरा रोल क्या है?' जब मैंने कहा कि अभी उनके लिए कोई रोल तय नहीं है, तो सलमान बोले 'नहीं, तुम फिल्म मेरे बिना नहीं बना सकते। मुझे इसमें होना ही है।' रितेश ने कहा कि सलमान की इस गर्मजोशी और लगाव को देखकर वे हैरान रह गए।
कब रिलीज होगी राजा शिवाजी
बताते चलें कि फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को रिलीज हो रही है। कल यानी 1 मई को आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन भी दस्तक देगी। दोनों के बीच में जबरदस्त टक्कर होने वाली है। मालूम हो कि भूत बंगला भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। भूत बंगला, एक दिन और राजा शिजावी के बीच टक्कर देखने लायक है। आप राजा शिवाजी और एक दिन में से कौन सी मूवी देखने वाले है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
