पंजाबी

Baatein Dil Se With Navika Kumar: Satinder Sartaaj के गुरबत के दिनों ने दिया 'Sai Ve', देखें पूरा एपिसोड Times Now के YouTube चैनल पर

Baatein Dil Se With Navika Kumar: टाइम्स नाउ ग्रुप ने अपनी एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ 'बातें दिल से' नाम के नए पॉडकास्ट शो की शुरुआत की है, जिसके पहले एपिसोड में सिंगर सतिंदर सरताज ने शिरकत की।

Image

Baatein Dil Se With Navika Kumar Satinder Sartaaj (Image Source: TNN)

Baatein Dil Se With Navika Kumar: टाइम्स नाउ ग्रुप जल्द ही एक नया पॉडकास्ट शुरू करने जा रहा है, जिसका नाम 'बातें दिल से' होगा। इस नए पॉडकास्ट शो को टाइम्स ग्रुप की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार (Navika Kumar) होस्ट करेंगी। इस पॉडकास्ट में शामिल होने वाले मेहमान दिल की बातें करेंगे और वो फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़े वो किस्से सुनाएंगे, जो अब तक उन्होंने कहीं भी नहीं सुनाए हैं। 'बातें दिल से' के पहले एपिसोड में पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज (Satinder Sartaaj) ने शिरकत की, जिनसे नाविका कुमार ने दिल की बातें की। 'बातें दिल से' में सतिंदर सरताज ने कई ऐसे खुलासे किए हैं, जो फैंस की आंखें नम करने वाले हैं। इस एपिसोड को दर्शक टाइम्स नाउ के यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे। (ये भी पढ़ें: Golmaal 5: Ajay Devgn सहित बाकी एक्टर्स ने खत्म किया ऊटी शेड्यूल, वीडियो किया शेयर)

Baatein Dil Se के पहले एपिसोड में दिखेंगे Satinder Sartaaj

सतिंदर सरताज केवल सिंगर नहीं हैं। वो कमाल के राइटर हैं, बेमिसाल एक्टर हैं, दिल को छू लेने वाले कवि हैं और सूफी सिंगिंग में पीएचडी होल्डर भी हैं। यही कारण है कि सतिंदर सरताज की गायिकी में कमाल की डेप्थ है। 'बातें दिल से' के पहले एपिसोड में टाइम्स ग्रुप की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने उनसे 'साई वे' गाने के बारे में बात की, जिससे वो लोगों के बीच पहचान बनाने में सफल रहे थे। इस गाने के बाद सतिंदर सरताज ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और जमाने को दीवाना बना दिया। (ये भी पढ़ें: सिनेमाघरों में धाक जमाएंगे Manoj Bajpayee, 'गवर्नर' को लेकर आया बड़ा अपडेट)

सतिंदर सरताज ने बताया कि 'साई वे' उनके गुरबत के दिनों का गाना है। गायक के अनुसार, "जब तक आपका गाना लोगों के बीच जगह नहीं बना लेता है आपको अच्छा नहीं लगता है। हर दिन नया गाना कहां से आएगा? जब तक आपके अंदर से कुछ नहीं निकलता है, तब तक वो लोगों के दिलों को नहीं छूता है। आप लोगों की डिमांड पर कुछ नया नहीं बना सकते हैं। एक दिन जब आप भूखे-प्यासे बैठे होते हैं, मिजाज में वो खलिश होती है तब जाकर आपकी स्ट्रगल से कुछ ऐसा बनता है जो साई वे जैसा मुकाम हासिल करता है। ऐसे खूबसूरत गानों के लिए आपको संयम भी बरतना होता है।"

नाविका कुमार ने जब पूछा कि क्या वो जेन जी के लिए गाने बनाने का प्रेशर फील करते हैं तो सतिंदर ने जवाब दिया, "मेरे पास एक एलबम है, जिसे मैंने ट्रैवल डायरीज नाम दिया है। इसके पूरे 31 गाने मेरे फोन पर शूट किए गए हैं ना कि किसी प्रोफेशनल कैमरे पर। और मेरा फोन कौन पकड़ा हुआ था? मेरा बस ड्राइवर।"

कब और कहां देखें नविका कुमार का नया पॉडकास्ट शो 'बातें दिल से'

सतिंदर सरताज की जर्नी कई लोगों को प्रेरित करती है। 'बातें दिल से' पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने कई ऐसे किस्से शेयर किए हैं, जो किसी को नहीं पता है। ये शो आप 30 अप्रैल से टाइम्स नाउ के यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे। शो के प्रोमोज इंटरनेट पर आना शुरू हो चुके हैं, जिन्हें कमाल का रिस्पांस मिल रहा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article