बॉलीवुड और साउथ के साथ-साथ फैंस पंजाबी फिल्में और गाने सुनने भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में कनिका मान की ‘जॉम्बीलैंड’ से पहला पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फिल्म जॉम्बीलैंड में कनिका मान, बिन्नू ढिल्लों, अंगीरा धार डेब्यू कर रहे है। वहीं इस फिल्म में जी खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है।
हाल ही में मेकर्स ने जानकारी दी है कि फिल्म 13 जून 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में गुरी, धनवीर सिंह और जस्सा ढिल्लों भी नजर आने वाल हैं। जॉम्बीलैंड को थाप्पर ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में एक ऐसे गांव की है, जो Z1N1 वायरस की चपेट में आकर तबाही का सामना करता है।
पंजाबी में पहली हॉरर फिल्म
थाप्पर अपनी बेस्ट फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं। बता दें थाप्पर ने इससे पहले जी वे सोहनिया जी (2024) पर काम किया था। जॉम्बीलैंड के बारे में बात करते हुए थाप्पर ने कहा-“मुझे हमेशा उनकंवेंशनल विषयों पर कहानी लिखना पसंद है। पंजाब के दिल में ज़ॉम्बीज का विचार मेरे दिमाग में लंबे समय से चल रहा था। एक दिन मैंने इसे हकीकत में बदलने का फैसला किया और इस कहानी को लिखना शुरू किया। पंजाबी सिनेमा ने कभी इस जॉनर में कदम नहीं रखा, यह एक नया स्पेस बनाने और कुछ अलग पेश करने का सही मौका लगा।”
क्या है फिल्म की कहानी
इस फिल्म की रियल कहानी एक प्रेम कहानी है, जो जल्द ही एक भयावह सपने में बदल जाती है। “जीती और कोको एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं, लेकिन तभी एक घातक वायरस उनके गांव में फैल जाता है, जिससे उनकी दुनिया तहस-नहस हो जाती है। इसके बाद ज़िंदा रहने के लिए संघर्ष शुरू होता है, जहां हर ओर मौत का साया मंडरा रहा है। यह फिल्म एक थ्रिलिंग ट्रिलॉजी की शुरुआत है, जो हर उम्र के दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन और रोमांच लेकर आएगी।
