एंटरटेनमेंट

'बॉडी-बिल्डर' वरिंदर घुमन की हार्ट अटैक से मौत, सलमान खान के साथ इस 'फिल्म' में आए थे नजर

Bodybuilder Varinder Singh Ghuman Died: पंजाब के जालंधर के मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन का अमृतसर अस्पताल में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया।

Image

'बॉडी-बिल्डर' वरिंदर घुमन की हार्ट अटैक से मौत (फाइल फोटो: Facebook)

Bodybuilder Varinder Singh Ghuman Died: पंजाब के जालंधर के मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन का अमृतसर अस्पताल में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर अस्पताल में कंधे की इंजरी को लेकर उपचार चल रहा था, जहां दिल का दौरा आने से उनका निधन हो गया।

बता दें कि पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन, को 'आयरमैन' के नाम से जाना जाता था अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया।

परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने के कारण तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद वरिंदर का अटैक आने से निधन हो गया। यह खबर सुनने के बाद से फैंस शॉक्ड है, वरिंदर की मौत की खबर से हर कोई हैरान है।

सलमान खान के साथ वरिंदर फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आए थे

सलमान खान के साथ वरिंदर फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आए थे यह फिल्म 2023 में आई थी। वहीं बताते हैं कि घुम्मन ने साल 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस खबर से खेल जगत में शोक की लहर है।

Ravi Vaish
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article