Lock Upp 2 Double Eviction: एकता कपूर का पॉपुलर शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2 ) ओटीटी पर धमाल मचा रहा है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे इस शो में कंटेस्टेंट ने दर्शकों का ध्यान खींच रखा है। शो में अब तक एक ही इविक्शन हुआ है, जो श्रेष्ठा अय्यर का है। श्रेष्ठा के जाते ही लॉकअप 2 में शिल्पा शिंदे ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री की, लेकिन अब शो में दिखाई दे रहे तमाम कंटेस्टेंट्स पर अब इविक्शन का गाज गिरने वाली है। शो में डबल इविक्श होने वाला है, जिसमें दो कंटेस्टेंट का पत्ता कट जाएगा। लॉकअप 2 से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) हैं। आइए आपको दूसरे कंटेस्टेंट के नाम भी बताते हैं। Lock Upp 2: सुनीता आहूजा की भद्दी गालियां सुन भड़के Sudhanshu Pandey, क्लास लगाते बोले-, 'ऐसा कंटेंट...'
इन 2 कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता
सोशल मीडिया पर लॉकअप 2 से जुड़े अपडेट लगातार आते रहते हैं और अब डबल इविक्शन का अपडेट आया है। दावा किया जा रहा है कि लॉकअप 2 में मेकर्स अचानक ही डबल इविक्शन का ऐलान कर देंगे, जिसके बाद शो से दो कंटेस्टेंट बाहर हो जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, घर जाने वाली पहली कंटेस्टेंट सुनीता आहूजा होंगी। सुनीता शो से बाहर हो जाएंगी। इसके बाद दूसरा नाम रियाज अली का हैं, जो शो में कम ही दिखाई दे रहे हैं। मेकर्स की तरफ से अब तक इविक्शन कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन X पर लगातार दोनों के इविक्शन के पोस्ट आ रहे हैं। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: पोद्दार फर्म की मालकिन बनेगी अभिरा, अरमान के आगे गिड़गिड़ाएगा पूरा परिवार
