Spider-Man: Brand New Day Review: आंखों में आंसू ला देगा पीटर पार्कर का अकेलापन, सैडी सिंक करेंगी हैरान

Spider-Man Brand New Day Movie Review: मार्वल की नई फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे एक्शन, इमोशन और शानदार विजुअल्स का बेहतरीन मेल है। टॉम हॉलैंड और सैडी सिंक की दमदार परफॉर्मेंस फिल्म को खास बनाती है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म में क्या अच्छा और क्या बुरा।

AbhayAuthored by: AbhayUpdated Jul 30 2026, 15:35 IST

​Spider-Man: Brand New Day

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

4.0

spider-man: brand new day movie review: tom holland shines, sadie sink steals the show

फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे का रिव्यू (Image Source: IMDb)

Spider-Man Brand New Day Movie Review: फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में आ गई है। टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रोल में लौटे हैं, लेकिन इस बार उनकी कहानी पहले से ज्यादा अकेली, इमोशनल और मैच्योर है। फिल्म सिर्फ बड़े-बड़े एक्शन सीन्स पर नहीं चलती, बल्कि पीटर पार्कर के अंदर चल रही लड़ाई को भी अच्छे तरीके से दिखाती है। ये 'नो वे होम' के बाद की कहानी है, जहां पीटर पार्कर अकेला रह गया है। वहीं सैडी सिंक अपनी दमदार मौजूदगी से पूरी फिल्म में अलग छाप छोड़ती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म में क्या अच्छा है और क्या कमी रह गई है।

फिल्म की स्टोरी क्या है?

कहानी 'नो वे होम' के बाद शुरू होती है। अब पूरी दुनिया पीटर पार्कर को भूल चुकी है। उसके सबसे करीबी दोस्त और एमजे भी उसे नहीं पहचानते। ऐसे में पीटर अकेले ही न्यूयॉर्क की रक्षा करता है और अपनी नई जिंदगी शुरू करने की कोशिश करता है। आंट मे की मौत का दर्द अभी भी उसके दिल में है। उसी बीच एक नया खतरा सामने आता है। पीटर को अपनी ताकत, जिम्मेदारी और अकेलेपन से लड़ना पड़ता है। फिल्म में दोस्ती, प्यार और हीरो बनने की कीमत दिखाई गई है। सैडी सिंक का किरदार फिल्म का बड़ा सरप्राइज है, जो कहानी में नया ट्विस्ट लाता है। पूरी कहानी पीटर के ग्रोथ पर फोकस करती है वो अब किशोर नहीं, बल्कि जिम्मेदार बड़ा हो चुका है। फिल्म में इमोशन, सस्पेंस और बड़े एक्शन सीन्स का अच्छा बैलेंस देखने को मिलता है।