The Odyssey Full Movie Review: लोगों के दिमाग को उलझा गए क्रिस्टोफर नोलन

The Odyssey Full Movie Review: डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी ने रिलीज होते ही दुनियाभर में धमाल मचा दिया है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने की तैयारी कर रहे हैं तो ये रिव्यू आपके काफी काम आने वाला है।

AbhayAuthored by: AbhayUpdated Jul 17 2026, 17:17 IST

The Odyssey

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

4.0

the odyssey movie review: christopher nolan delivers a grand epic, but it isn't for everyone

फिल्म द ओडिसी का रिव्यू

The Odyssey Full Movie Review: डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्मों का इंतजार दुनियाभर के दर्शक करते हैं। इस बार वो होमर की फेमस स्टोरी द ओडिसी (The Odyssey) को बड़े पर्दे पर लेकर आए हैं। फिल्म में मैट डेमन (Matt Damon), टॉम हॉलैंड (Tom Holland), ऐन हैथवे (Anne Hathaway), रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson), जेंडाया (Zendaya), चार्लीज थेरॉन (Charlize Theron) जैसे बड़े सितारे हैं। करीब तीन घंटे की ये फिल्म सिर्फ एक एडवेंचर नहीं, बल्कि वॉर, फैमिली, लव, उम्मीद और इंसान की जिद की कहानी है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने की तैयारी कर रहे हैं तो इस रिव्यू को आपको जरूर पढ़ लेना चाहिए। इस रिव्यू में हम आपको फिल्म की अच्छाई के साथ-साथ कमी भी बताने वाले हैं।

फिल्म की स्टोरी क्या है?

फिल्म की कहानी ग्रीस के राजा ओडिसियस (Odysseus) के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रोजन युद्ध खत्म होने के बाद वो अपने घर लौटना चाहता है, लेकिन रास्ते में उसके सामने एक के बाद एक मुश्किलें आती हैं। कभी समुद्र उसका रास्ता रोकता है, कभी राक्षस, तो कभी ऐसे लोग जो उसकी जान के दुश्मन बन जाते हैं। दूसरी तरफ उसके घर इथाका (Ithaca) में उसकी पत्नी पेनेलोप (Penelope) और बेटा टेलीमेकस (Telemachus) सालों से उसके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य पर कब्जा करने की कोशिश करने वाले लोग पेनेलोप पर दोबारा शादी का दबाव डालते हैं। ऐसे में कहानी सिर्फ एक राजा के घर लौटने की नहीं रहती, बल्कि परिवार, भरोसे और उम्मीद की लड़ाई बन जाती है। क्रिस्टोफर नोलन इस कहानी को सीधे तरीके से नहीं सुनाते। वो अलग-अलग समय की घटनाओं को जोड़ते हुए धीरे-धीरे पूरी तस्वीर सामने लाते हैं।